महाराष्ट्र: तेज रफ्तार SUV ने मोटरसाइकिल सवार को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत

punjabkesari.in Saturday, Aug 10, 2024 - 04:53 PM (IST)

नेशनल डेस्क. महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक तेज रफ्तार स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे 29 वर्षीय सागर पाटिल की मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे मनोर इलाके में हुई।

पुलिस ने बताया कि एसयूवी के चालक सचिन को गिरफ्तार कर लिया गया है। मोटरसाइकिल सवार सागर पाटिल को एसयूवी की टक्कर लगने से गंभीर चोटें आईं, जिसके कारण उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Parminder Kaur

Related News