भारत को घेरने की ताक में चीन, बनाई नई रणनीति

punjabkesari.in Wednesday, Feb 14, 2018 - 03:16 PM (IST)

बीजिंगः भारत को परेशान करने के लिए चीन  कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता। इस बार चीन द्वारा भारत को घेरने की जो कवायद की जा रही है वह वास्‍तव में भारत के लिए चिंता का विषय है। चीन की नई रणनीति में भारत के पड़ोसी देशों में बंदरगाहों के निर्माण में अपना सहयोग देने के नाम पर काफी बड़ा निवेश किया जा रहा है।

म्‍यांमार, बांग्‍लादेश, श्रीलंका, पाकिस्‍तान और मालद्वीप में चीन इसी तर्ज पर आगे बढ़ रहा है। इसके अलावा वह अफ्रीकी महाद्वीप स्थित जिबूती में अपनी नौसेना का बेस बनाने के बाद अब वह नामिबिया में भी एक बंदरगाह के निर्माण में जुटा है। चीन की यह पूरी कवायद भारत पर रोक लगाने और उस पर करीबी निगाह रखने को लेकर की जा रही है।

चीन यह भी मानता है कि दक्षिण एशिया में भारत की जो स्थिति है वह उसके लिए खतरनाक साबित हो सकती है। चीन के यही बढ़ते कदम भारत के लिए भी पेरशानी का सबब बनते जा रहे हैं। लेकिन अब भारत को इसका जवाब मिल गया है। भारत अब ओमान के रास्‍ते चीन के इन बढ़ते कदमों पर ब्रेक लगाने की तरफ आगे बढ़ चुका है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News