भाजपा में शामिल हो सकते हैं ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त

punjabkesari.in Wednesday, Sep 25, 2019 - 11:39 PM (IST)

नई दिल्लीः ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं और अगले महीने होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनावों में पार्टी के उम्मीदवार बन सकते हैं। भाजपा सूत्रों ने बुधवार को बताया कि 2012 के ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक विजेता दत्त हाल में हुए आम चुनावों के दौरान भाजपा से लोकसभा टिकट के दावेदार भी थे। पार्टी की राज्य इकाई ने उनके नाम की अनुशंसा की।

हरियाणा के रहने वाले कुश्ती खिलाड़ी ने बुधवार को यहां राज्य भाजपा के अध्यक्ष सुभाष बराला से मुलाकात की और उन्हें सूचित किया कि उन्होंने हरियाणा पुलिस से इस्तीफा दे दिया है। दत्त ने 2014 के राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था और उन्हें 2013 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।

सूत्रों के मुताबिक सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के किसी विधानसभा सीट से उन्हें टिकट दी जा सकती है। यह उनका गृह जिला भी है। इस बीच पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता कैलाशो सैनी यहां बराला की मौजूदगी में हरियाणा भवन में भाजपा में शामिल हो गए। हरियाणा में विधानसभा चुनाव 21 अक्टूबर को होंगे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News