आॅफ द रिकार्ड: प्रियंका को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

punjabkesari.in Saturday, Nov 09, 2019 - 09:38 AM (IST)

नेशनल डेस्क: राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद छोडऩे के बाद और सोनिया गांधी के कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष बनने के बाद अब कांग्रेस नेताओं का ध्यान प्रियंका गांधी की ओर चला गया है। कांग्रेस नेता उनसे मिलने के लिए उनके आवास लोधी रोड पर जा रहे हैं। वे उन्हें पार्टी में गतिविधियों की जानकारी दे रहे हैं और प्रियंका उसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। हाल ही में दिल्ली पी.सी.सी. प्रमुख सुभाष चोपड़ा ने उन्हें फोन करने पर जोर दिया और इसकी तस्वीरें सभी जगह छप भी गई थीं। वहीं वह यू.पी. में कांग्रेस को दोबारा पहले जैसी राजनीतिक स्थिति में लाने के लिए प्रयासरत हैं। इसी के चलते वह ट्वीट के जरिए यू.पी. के मुद्दों रेप, मर्डर, पुलिस कस्टडी में मौत, फेक एनकाऊंटर पर विरोध जताती रही हैं और 25,000 होमगार्ड को नौकरी से निकालने को उन्होंने बड़ा मुद्दा बनाया था। 

PunjabKesari

इसी के चलते पार्टी के नेता चाहते हैं कि वह एक राष्ट्रीय नेता के रूप में उभरें और नरेंद्र मोदी के सामने विश्वसनीय विकल्प के रूप में आएं। वे महसूस करते हैं कि अगर वह महाराष्ट्र और हरियाणा चुनाव में प्रचार करतीं तो स्थिति बदली हुई होती। वह राज्य स्तर के अपराध से लेकर राजनीति तक के छोटे से बड़े हर विषय पर अपनी पकड़ रखती हैं और प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के गलत कदम का विरोध करती हैं। प्रियंका अपने ट्वीट और कार्यशैली से यू.पी. से बाहर भी संदेश दे रही हैं। वह जब भी दिल्ली में रहती हैं तो मीटिंग में समय पर आती हैं और उनके चेहरे पर मुस्कान होती है। वह स्क्रिप्ट को बिना पढ़े बोलती हैं और सही व सतर्कता से संदेश देती हैं। 

PunjabKesari

वहीं पार्टी में संकट की घड़ी में दोनों भाई-बहन साथ हैं और वह यू.पी. में पार्टी की बेहतर स्थिति के लिए कार्य कर रही हैं। पार्टी के पुराने नेता प्रियंका द्वारा विषयों को समझनेके चलते उनके पक्ष में हैं। वहीं राहुल गांधी जिद्दी हैं और वह समझते हैं कि वह हर समय सही होते हैं। वहीं परिवार में दरार की कहानियां फैलाई जा रही हैं, लेकिन इसमें कोई सच्चाई नहीं है। संभावना है कि राहुल गांधी अगले साल अपनी पुरानी स्थिति में आ सकते हैं और प्रियंका को भी कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News