ऑफ द रिकॉर्ड: अब पूर्व ई.डी. प्रमुख पर कसा शिकंजा

punjabkesari.in Sunday, Aug 25, 2019 - 03:55 AM (IST)

नेशनल डेस्क: बेशक जम्मू-कश्मीर और चिदम्बरम के मामले सुर्खियां बटोर रहे हैं। दूसरी तरफ पूर्व इंफोर्समैंट डायरैक्टर (ई.डी.) करनैल सिंह पर शिकंजा कसा जा रहा है। सबसे संवेदनशील इंफोर्समैंट विंग के लिए मोदी सरकार के चयनित पसंदीदा अधिकारी करनैल सिंह ने ई.डी. के रूप में लगभग 3 वर्ष तक काम किया है। वह दिल्ली पुलिस के आई.पी.एस. अधिकारी हैं और उन्होंने गुजरात दंगों की जांच के लिए बनी एस.आई.टी. में भी काम किया था। 
PunjabKesari
सभी की पसंद होने के कारण करनैल सिंह उस समय काफी तेजी से आगे बढ़े जब मोदी 2014 में सत्ता में आए। लेकिन परिस्थितियां उस समय खराब हुईं जब वह सी.बी.आई. के अलोक वर्मा और विवादास्पद ई.डी. अधिकारी राजेश्वर सिंह के बहुत करीब आ गए थे। अलोक वर्मा ने सी.बी.आई. के निदेशक के रूप में जो कुछ किया है अब उसके लिए उनके खिलाफ कार्रवाई चल रही है। उन्होंने खुद सी.बी.आई. के विशेष निदेशक राकेश अस्थाना के खिलाफ केस दर्ज करने की कोशिश की थी। करनैल सिंह अब सेवानिवृत्त हैं लेकिन ऐसा दिखाई देता है कि सरकार उन पर करीबी नजर रखे हुए है। एक दिन केंद्रीय सतर्कता आयोग (सी.वी.सी.) ने करनैल सिंह के खिलाफ सी.बी.आई. को एक शिकायत भेजी और एजैंसी अब करनैल सिंह के खिलाफ कथित रूप से आय से अधिक सम्पत्ति बनाने के मामले की शिकायत की जांच कर रही है। 
PunjabKesari
सी.बी.आई. ने इस बात की पुष्टि की है कि सी.वी.सी. की ओर से उसे करनैल सिंह के खिलाफ आय से अधिक सम्पत्ति बनाने की रिपोर्ट मिली है। यद्यपि यह रिपोर्ट मई 2019 में भेजी गई थी मगर सी.बी.आई. लोकसभा चुनावों के परिणामों का इंतजार करती रही ताकि उसके बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। सी.बी.आई. यह बात कहने की अनिच्छुक है कि क्या उसने करनैल सिंह के खिलाफ औपचारिक रूप से शिकायत दर्ज की है? सी.बी.आई. इस मामले में बहुत सतर्क है और उसकी प्रतिक्रिया ने सबको हैरान कर दिया है। सी.बी.आई. ने अनौपचारिक रूप से कहा कि पहले हम करनैल सिंह के खिलाफ आरोपों की पुष्टि कर रहे हैं और उसके आधार पर केस दर्ज करने का फैसला लिया जाएगा। 
PunjabKesari
करनैल सिंह केंद्रीय शासित क्षेत्र कैडर के 1984 बैच के आई.पी.एस. अधिकारी हैं। उनका काफी अच्छा रिकार्ड रहा है। उनके नेतृत्व में एजैंसी ने 36,000 करोड़ रुपए की चल और अचल सम्पत्तियां जब्त की हैं। उनसे पहले ई.डी. ने पिछले 10 वर्षों में 9,000 करोड़ रुपए की सम्पत्तियां ही जब्त की थीं। करनैल सिंह का कुछ बहुत ही बड़े मामलों में जांच करने का रिकार्ड रहा है जैसे वी.वी.आई.पी. हैलीकॉप्टर मामला, पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदम्बरम और उनके पुत्र कार्ति के खिलाफ मामला, स्टॄलग बायोटैक मामला, नीरव मोदी और विजय माल्या के खिलाफ मनी लांङ्क्षड्रग के मामलों की जांच का काम भी उन्होंने किया मगर वह किसी तरह राजेश्वर सिंह के संपर्क में आ गए जोकि सी.बी.आई. के राडार पर हैं और अब जांच का सामना कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News