जब सैलून जाने का न हो टाइम! बिना हैंडल पकड़े लहराती बाइक पर दाढ़ी बनाता दिखा शख्स, रोड सेफ्टी की धज्जियां उड़ाता Video Viral

punjabkesari.in Thursday, Feb 26, 2026 - 11:19 AM (IST)

Shaving on Moving Bike Viral Video : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में आपने 'मल्टीटास्किंग' के कई उदाहरण देखे होंगे लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो सावधानी और सुरक्षा की धज्जियां उड़ाने वाला है। एक शख्स ने व्यस्त हाईवे पर चलती बाइक को ही सैलून बना डाला। वह बिना हैंडल पकड़े लहराती बाइक पर बड़े आराम से शेविंग करता नजर आ रहा है।

हाईवे पर सैलून और जान जोखिम में

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स तेज रफ्तार बाइक पर सवार है। उसने हेलमेट तो दूर, बाइक का हैंडल तक नहीं पकड़ा है। चेहरे पर शेविंग फोम (Foam) लगाए यह शख्स हाथ में रेजर लेकर बड़ी सफाई से अपनी दाढ़ी बना रहा है। बिना शीशे के और हवा के थपेड़ों के बीच उसकी यह 'सफाई' देखकर लोग हैरान हैं कि आखिर बाइक का बैलेंस इतना सटीक कैसे है।

यह भी पढ़ें: नींद की कमी खतरे की घंटी! 7 घंटे से कम सो रहे हैं तो घेर सकती हैं ये जानलेवा बीमारियां, न करें इसे Ignore

यूजर्स बोले- ऑफिस के लिए लेट हो गया क्या भाई?

इस वीडियो ने इंटरनेट पर कमेंट्स की बाढ़ ला दी है। जहां कुछ लोग इसे 'मल्टीटास्किंग का बाप' बता रहे हैं वहीं कुछ इसे कंपनी की बाइक का कमाल मान रहे हैं।

  • एक यूजर ने लिखा: "लगता है भाई की आज पहली डेट है और वह रास्ते में ही तैयार होना चाहता है।"

  • दूसरे ने चुटकी ली: "इसे कहते हैं असली टाइम मैनेजमेंट, घर का काम सड़क पर!"

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @tv3.karnataka

 

मजाक अपनी जगह, पर परिणाम हो सकते हैं घातक

भले ही यह वीडियो देखने में मनोरंजक लगे लेकिन यह एक गंभीर अपराध और जानलेवा स्टंट है।

  • ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन: बिना हेलमेट गाड़ी चलाना और हाथ छोड़कर स्टंट करना कानूनन जुर्म है।

  • दूसरों की जान को खतरा: सड़क पर आपकी एक छोटी सी चूक न केवल आपकी जान ले सकती है बल्कि सामने से आ रहे निर्दोष लोगों को भी मौत के मुंह में धकेल सकती है।

  • भारी चालान का खतरा: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अक्सर पुलिस ऐसे स्टंटबाजों की पहचान कर उनके घर भारी-भरकम चालान भेज देती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News