ओडिशाः अग्नि-IV बैलेस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण, जानिए इसकी खासियतें
punjabkesari.in Sunday, Dec 23, 2018 - 12:48 PM (IST)

नेशनल डेस्कः ओडिशा स्थित एपीजे अब्दुल कलाम आईलैंड से आज सुबह परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम अग्नि-IV बैलेस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया। 4 हजार किलोमीटर रेंज वाली इस मिसाइल के जद में पूरा पाकिस्तान और चीन होगा। इतना ही नहीं यह यूरोप तक मार करने में सक्षम है।
अग्नि-IV बैलेस्टिक मिसाइल की खासियतें
- एक टन वजन का परमाणु हथियार ढोने में सक्षम।
- अग्नि-IV जमीन से जमीन पर वार करने वाली मिसाइल।
- 5,000 किलोमीटर की दूरी तक लक्ष्य भेद सकने में सक्षम है। अग्नि-4 मिसाइल में पांचवी पीढ़ी के कंप्यूटर लगे हैं।
- अग्नि-IV का वजन 17 हजार किलोग्राम और लंबाई 20 मीटर है। इसका डिजाइन डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) ने तैयार किया है।
रक्षा सूत्रों के मुताबिक इसका इंजन काफी शक्तिशाली है। इसका इस्तेमाल स्ट्रैटजिक फोर्स कमांड द्वारा किया जा सकेगा।