ओडिशाः डॉ. बुधन मुर्मू ने सरकारी पद से दिया इस्तीफा, भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में

punjabkesari.in Thursday, Apr 04, 2019 - 06:36 PM (IST)

भुवनेश्वरः ओडिशा सरकार ने बृहस्पतिवार को अंतत: प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सा अधिकारी डॉ. बुधन मुर्मू का त्यागपत्र स्वीकार कर लिया। इससे उनके भाजपा के टिकट पर सरसकाना विधानसभा सीट से चुनाव लडऩे का रास्ता साफ हो गया।

बुधन के इस्तीफे को बृहस्पतिवार को राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा अधिसूचित किया गया। भाजपा ने उन्हें मयूरभंज लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत सरसकाना विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया है। डॉ. बुधन मुर्मू फिलहाल मयूरभंज जिले में भालुकी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में चिकित्सा अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं।

उन्होंने चुनाव में लडऩे के लिए सरकारी सेवाओं से अपना इस्तीफा सौंपा था। अधिसूचना के अनुसार सावधानी से विचार करने के बाद सरकार ने चार अप्रैल 2019 को उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News