Dubai के पेट्रोल पंप पर काम करके कितना कमा लेते हैं लोग? किस पोस्ट पर होती है सबसे ज्यादा कमाई, जानें
punjabkesari.in Friday, Jun 19, 2026 - 12:14 PM (IST)
Dubai Petrol Pump Salary : भारत, पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश जैसे दक्षिण एशियाई देशों से हर साल लाखों युवा रोजगार की तलाश में खाड़ी देशों का रुख करते हैं। दुबई (यूएई) इनमें सबसे पसंदीदा जगह है। अक्सर लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि दुबई के पेट्रोल पंपों पर काम करने वाले प्रवासियों को हर महीने कितनी कमाई होती है और वहां काम का माहौल कैसा रहता है? आइए जानते हैं दुबई के फ्यूल स्टेशनों पर नौकरी के नियम, काम के प्रकार और सैलरी का पूरा गणित।
Dubai में पेट्रोल पंपों का Network
जिस तरह भारत में इंडियन ऑयल, एचपी और भारत पेट्रोलियम के पंप दिखाई देते हैं ठीक उसी तरह दुबई और पूरे यूएई में प्रमुख रूप से तीन कंपनियों के फ्यूल स्टेशन काम करते हैं:
ADNOC (अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी)

ENOC (इमारात नेशनल ऑयल कंपनी)
Emarat
इन कंपनियों के बड़े और आधुनिक फ्यूल स्टेशन होते हैं जहां पेट्रोल भरने के अलावा भी कई तरह की सुविधाएं दी जाती हैं।
यह भी पढ़ें: Delhi factory fire: दिल्ली के द्वारका में नमकीन फैक्टरी में लगी भीषण आग, आधी रात को मची अफरा-तफरी
पेट्रोल पंप पर मिलने वाले काम
इन स्टेशनों पर केवल पेट्रोल भरने का ही काम नहीं होता बल्कि कई अन्य पदों के लिए भी भर्तियां की जाती हैं जैसे कि:
फ्यूल अटेंडेंट (Petrol Filling): गाड़ियों में पेट्रोल/डीजल भरने का काम।

कार वॉशिंग (Car Washing): गाड़ियों की सफाई और धुलाई।
टायर प्रेशर अटेंडेंट (Tyre Pressure): टायरों में हवा और प्रेशर चेक करना।
कैशियर (Cashier): काउंटर पर पैसों का हिसाब-किताब रखना।

योग्यता और कैसे मिलती है नौकरी?
दुबई के पेट्रोल पंपों पर नौकरी पाने के लिए बहुत बड़ी डिग्री की जरूरत नहीं होती लेकिन कुछ बुनियादी शर्तें तय हैं। उम्मीदवार का कम से कम 10वीं (हाई स्कूल) या 12वीं पास होना जरूरी है। बुनियादी अंग्रेजी (Basic English) बोलना और समझना आना चाहिए, ताकि ग्राहकों से बात की जा सके। शारीरिक रूप से फिट होना अनिवार्य है और आमतौर पर 35 वर्ष से कम उम्र के युवाओं को प्राथमिकता (Preference) दी जाती है।
Hiring Process
यहां दो तरह से नौकरियां मिलती हैं। पहला, कंपनियां खुद सीधे (Direct) विज्ञापन निकालकर भर्ती करती हैं। दूसरा, थर्ड पार्टी (Third-Party Recruitment Agencies) यानी ठेके पर काम कराने वाली एजेंसियों के जरिए लोगों को काम पर रखा जाता है।

भारतीय रुपयों में कितनी होती है कमाई?
दुबई में सैलरी इस बात पर निर्भर करती है कि कंपनी आपको क्या-क्या सुविधाएं दे रही है। यहां दो तरह के सैलरी मॉडल चलते हैं:
मॉडल प्रकार, सैलरी रेंज (AED में), भारतीय करेंसी में अनुमानित कमाई (INR), मिलने वाली सुविधाएं
मॉडल 1 (सुविधाओं के साथ), "1,000 से 2,000 AED", 25,000 से ₹45,000 महीना", कंपनी द्वारा रहना (Accommodation) और खाना मुफ्त दिया जाता है।
मॉडल 2 (बिना सुविधाओं के), "2,400 AED तक", 55,000 से ₹60,000 महीना", रहने और खाने का खर्च कर्मचारी को खुद अपनी सैलरी से उठाना होता है।
