UPI Payment Rule: UPI में हुआ बड़ा बदलाव, पिन डालने का झंझट हुआ खत्‍म, अब ऐसे भी हो सकेगा पेमेंट

punjabkesari.in Thursday, Apr 30, 2026 - 05:37 PM (IST)

UPI Payment Rule: भारत में UPI का दायरा दिन- ब- दिन बढ़ता जा रहा है। हाल ही में इसमें एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। ICICI बैंक, फोनपे और क्रेड जैसे फिनटेक प्लेटफॉर्म ऐसे फीचर्स पेश कर रहे हैं, जिसके तहत यूजर्स बिना यूपीआई पिन डाले UPI पेमेंट कर सकते हैं। नए फीचर्स यूजर्स को UPI PIN की जगह फिंगरप्रिंट या face recognition का उपयोग करके पेमेंट करने की मंजूरी देते हैं। इस नए फीचर का मकसद डेली पेमेंट को तेज,अधिक आसान और सुरक्षित बनाना है। आइए जानते हैं कि क्या है ये नया फीचर?

क्‍या है ये नया फीचर? 
बायोमेट्रिक UPI अथेंटिफिकेशन से छोटे लेन-देन के लिए यूपीआई पिन दर्ज करने की जरुरत खत्म हो जाती है। अब यूजर आसानी से फिंगरप्रिंट स्कैन या चेहरे की पहचान जैसी चीजों का उपयोग करके पेमेंट कर सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि इस सुविधा का उपयोग ₹5,000 तक के लेनदेन के लिए सीमित है। इससे  ज्यादा राशि के लिए, पिन-दर्ज लगाना जरुरी होगा। 

PunjabKesari

ICICI बैंक ने किया रोलआउट
ICICI बैंक ने अपने iMobile ऐप पर यह फीचर शुरू किया है। इससे कस्‍टमर्स बायोमेट्रिक्स का इस्तेमाल करके पर्सनल लेन-देन, QR कोड बेस्‍ड पेमेंट और ऑनलाइन खरीदारी कर सकते हैं। अभी यह फ़ीचर ऐप के अपडेटेड वर्ज़न (Android वर्ज़न 30+ और iOS 28.2+) पर अवेलेबल है। यह एक फीचर ऐसा है, जिसके तहत आप जब चाहे बायोमेट्रिक अथेंटिफिकेशन को ऑन या ऑफ कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर पिन अथेंटिफिकेशन फिर से शुरू कर सकते हैं।

PhonePe और CRED
PhonePe ने UPI पेमेंट के लिए Biometric Authentication भी शुरू किया है, जिससे एक टच में पेमेंट का अनुभव मिलता है। यह सुविधा उस समय आपके काम आती है, जब आप पिन भूल गए हों। स्मार्टफोन की built-in security का लाभ उठाते हुए, यह भीड़भाड़ वाले स्थानों में पिन लीक होने जैसे रिस्‍क को कम करता है।

खास बात यह है कि PhonePe यूजर्स को बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन फेल होने की कंडीशन में पिन अथेंटिफिकेशन का ऑप्शन देता है। यह सुविधा व्यापारी भुगतान, क्यूआर स्कैन और यहां तक ​​कि बैलेंस चेक समेत कई उपयोगों में काम करती है। CRED ने NPCI के साथ साझेदारी में इसी तरह की बायोमेट्रिक UPI सुविधा शुरू की है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News