EPFO New Update: ATM और UPI के जरिए PF निकालना होगा बेहद आसान, श्रम मंत्रालय ने दिया बड़ा अपडेट

punjabkesari.in Thursday, Jun 18, 2026 - 08:14 PM (IST)

नेशनल डेस्कः कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के सदस्यों के लिए राहत की खबर है। प्रोविडेंट फंड (PF) का पैसा निकालना अब पहले से काफी ज्यादा आसान होगा। श्रम मंत्रालय के अनुसार, EPFO खाताधारकों को ATM और UPI के माध्यम से PF का पैसा निकालने की सुविधा इसी महीने के अंत तक मिल सकती है।

जल्द शुरू हो सकती है नई सुविधा

श्रम मंत्रालय के अनुसार, इस नई व्यवस्था का ट्रायल सफल रहा है। सभी तकनीकी तैयारियां पूरी होने के बाद देशभर के 8 करोड़ से अधिक EPFO सदस्यों को इसका लाभ मिलने की उम्मीद है।

PF निकासी होगी पहले से आसान

इस नई सुविधा का मुख्य उद्देश्य PF निकासी पहले से आसान बनाना है। इस नई सुविधा के लागू होने के बाद PF खाते से  राशि को UPI के जरिए सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर कर सकेंगेऔर जरूरत पड़ने पर ATM से भी पैसा निकाल सकते हैं।

कुल राशि का अधिकतम 50 प्रतिशत भाग

इसके तहत  PF खाते में जमा कुल राशि का अधिकतम 50 प्रतिशत भाग ATM या UPI के जरिए निकाल सकेंगे। हालांकि इसके लिए कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होंगी।

जरूरी दस्तावेज 

इस सुविधा का लाभ लेने के लिए खाताधारक का UAN सक्रिय होना चाहिए। इसके साथ-साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड UAN से जुड़े होने चाहिए। यदि ये जानकारियां अपडेट नहीं हैं तो पैसे निकालनें में परेशानी आ सकती है।

आधार और मोबाइल लिंक 

PF निकासी  OTP आधारित सत्यापन पर आधारित होग, जिसके लिए मोबाइल नंबर का आधार और बैंक खाते से लिंक होना जरूरी है। 

पूरा PF कब निकाल सकते हैं?

EPFO के नियमों के मुताबिक, 55 या 58 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्ति के बाद  PF खाते से पूरे पैसे निकाल सकते हैं। इसके अलावा स्थायी विकलांगता, नौकरी छूटने, स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति, विदेश में स्थायी रूप से बसने जैसी परिस्थितियों में भी पूरा PF निकाला जा सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sahil Kumar

Related News