अब नहीं पड़ेगी सरकारी ऑफिस के चक्कर लगाने की जरूरत! घर बैठे इन ऐप्स की मदद से होंगे सारे काम

punjabkesari.in Tuesday, Mar 11, 2025 - 12:46 PM (IST)

नेशनल डेस्क. आजकल के डिजिटल युग में सरकार ने कई ऐप्स के जरिए नागरिकों के लिए कई सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। अब लोगों को सरकारी कामों के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। इन ऐप्स के जरिए आप घर बैठे अपनी पहचान से जुड़े दस्तावेजों से लेकर सरकारी योजनाओं तक सभी काम निपटा सकते हैं। आज हम आपको कुछ प्रमुख सरकारी ऐप्स के बारे में बताएंगे, जिनकी मदद से आप आधार, दस्तावेज और पासपोर्ट जैसे जरूरी काम कर सकते हैं।

DigiLocker का उपयोग

DigiLocker एक डिजिटल लॉकर है, जहां आप अपने महत्वपूर्ण दस्तावेजों को सुरक्षित रख सकते हैं। इसमें आप ड्राइविंग लाइसेंस, गाड़ी का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, पैन कार्ड जैसे जरूरी दस्तावेज़ सुरक्षित रूप से स्टोर कर सकते हैं। खास बात यह है कि आप इसे ऑनलाइन भी एक्सेस कर सकते हैं, जो किसी भी समय और कहीं भी दस्तावेज़ों की जरूरत होने पर बहुत उपयोगी साबित होता है।

MyGov ऐप की विशेषताएं

PunjabKesari

MyGov ऐप एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां आप सरकार की योजनाओं और नीतियों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा इस ऐप के माध्यम से आप सरकार को अपनी राय और सुझाव भी दे सकते हैं। यह ऐप प्ले स्टोर से आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है।

mAadhaar ऐप का महत्व

PunjabKesari

mAadhaar ऐप आधार कार्ड से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त करने के लिए एक बेहतरीन ऐप है। इसके जरिए आधार कार्ड होल्डर अपना आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और इसे अपडेट भी कर सकते हैं। इसमें नाम, पता, नंबर जैसी जानकारी को आसानी से अपडेट किया जा सकता है, जिससे आपको हर समय अपना आधार कार्ड सही और अपडेटेड मिलता है।

UMANG ऐप की उपयोगिता

UMANG (Unified Mobile Application for New-Age Governance) ऐप एक सरकारी ऐप है जिसे राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस प्रभाग और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा तैयार किया गया है। इस ऐप के जरिए आप केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकार की कई सेवाओं की जानकारी और सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Parminder Kaur

Related News