अब पाकिस्तान-चीन की खैर नहीं, भारत ने अग्नि-3 मिसाइल का किया सफल परीक्षण, जानें इसकी खासियत और मारक क्षमता

punjabkesari.in Friday, Feb 06, 2026 - 10:50 PM (IST)

नेशनल डेस्कः भारत ने शुक्रवार को ओडिशा के चांदीपुर में एकीकृत परीक्षण रेंज से मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल 'अग्नि-3' का सफल परीक्षण किया। मिसाइल की मारक क्षमता 3,000 किलोमीटर तक है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल को सामरिक बल कमान (एसएफसी) के जवानों ने एक 'मोबाइल लॉन्चर' से प्रक्षेपित किया। अधिकारियों ने बताया कि मिसाइल को 'निर्माण लॉट' से यादृच्छिक रूप से चयनित गया और उसका परीक्षण किया गया। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के सूत्रों ने बताया कि मिसाइल ने मिशन के सभी उद्देश्यों को पूरा किया और सभी परिचालन एवं तकनीकी मानदंडों को सही पाया गया।

अधिकारियों ने बताया कि यह परीक्षण सामरिक बल कमान की देखरेख में किया गया। 'अग्नि-3' अपनी श्रेणी की सबसे आधुनिक और सटीक मारक मिसाइलों में से एक है और इसे पहले ही सेना में शामिल किया जा चुका है। यह 1.5 टन वजन को 3,000 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तक ले जाने में सक्षम है।  

पाकिस्तान और चीन तक लांच फायर की ताकत

परमाणु क्षमता से लैस अग्नि 3 मिसाइल पहले ही सेना में शामिल की जा चुकी है। इस मिसाइल मोबाइल लांचर से फायर की जा सकती है. मिसाइल की रेंज में पाकिस्तान तो आता ही है, इसके साथ ही चीन के भी कुछ शहर आते हैं। बताया जाता है कि पूरा पाकिस्तान इस मिसाइल की रडार में आ सकता है। जबकि मिसाइल से चीन के कुछ शहरों तक को निशाना बनाया जा सकता है। सफल परीक्षण को देखते हुए भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन समेत इस परीक्षण से जुड़े समस्त टीमों को बधाई का पात्र बताया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News