GST Cut: अब घर बनाना होगा सस्ता... सीमेंट, ईंट और सरिया के दाम होंगे कम; जानें कितनी होगी बचत
punjabkesari.in Saturday, Sep 13, 2025 - 03:33 PM (IST)

नेशनल डेस्क : GST काउंसिल ने बड़ा बदलाव किया है। अब तक चार स्लैब (5%, 12%, 18%, 28%) थे, लेकिन बदलाव के बाद केवल दो स्लैब रहेंगे - 5% और 18%। इस बदलाव से जरूरी सामान और निर्माण सामग्री के दाम घटेंगे। 22 सितंबर 2025 से नई दरें लागू होंगी। सीमेंट, ईंट, सरिया और टाइल्स जैसे जरूरी निर्माण सामानों पर GST कटौती होने से घर बनाने की लागत काफी कम होगी। यह बदलाव आम लोगों के लिए राहत भरा है और निर्माण उद्योग में भी इसका सकारात्मक असर पड़ेगा।
यह भी पढ़ें - Gold-Silver Price Today: सोने में आई गिरावट, चांदी ने पकड़ी रफ्तार; जानें आपके शहर में क्या है रेट?
सीमेंट, ईंट, सरिया में बदलाव
सीमेंट: अब 28% स्लैब से हटकर 18% स्लैब में शामिल होगा।
ईंट और टाइल्स: 12% स्लैब से हटाकर 5% स्लैब में रखा गया।
सरिया (स्टील): 28% स्लैब से हटाकर 18% किया गया।
कैलकुलेशन से समझें फर्क
सीमेंट: 50 किलो की बोरी ₹400 की थी, अब GST कटौती के बाद 10% कम होकर ₹360 प्रति बोरी होगी।
ईंट: 1 लाख ईंट, ₹10 प्रति ईंट की दर से कुल ₹10 लाख खर्च होता था। GST घटने के बाद खर्च ₹9.30 लाख होगा, यानी 70 हजार रुपये की बचत।
सरिया: 1 कुंतल ₹5000 का था, GST कटौती के बाद ₹4,500 होगा।
टाइल्स: 100 रुपये प्रति वर्ग फुट की टाइल्स अब 93 रुपये प्रति वर्ग फुट में मिलेगी।
2500 वर्गफुट घर बनाने पर अनुमानित खर्च
- पुरानी जीएसटी दर पर कुल खर्च: ₹13.70 लाख
- नई जीएसटी दर के बाद कुल खर्च: ₹12.47 लाख
इस बदलाव से 2500 वर्गफुट या 4BHK घर बनाने में लगभग 1.23 लाख रुपये की बचत होगी।
यह भी पढ़ें - डोनाल्ड ट्रंप का भावुक बयान, भारत को लेकर कह दी ये बड़ी बात