Passenger vehicles की थोक बिक्री अप्रैल में 25.4 % बढ़कर 4,37,312 इकाई: SIAM
punjabkesari.in Thursday, May 14, 2026 - 11:45 AM (IST)
ऑटो डेस्क: घरेलू यात्री वाहनों की थोक बिक्री अप्रैल में सालाना आधार पर 25.4 प्रतिशत बढ़कर 4,37,312 इकाई हो गई। उद्योग निकाय सियाम ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अप्रैल 2025 में थोक बिक्री 3,48,847 इकाई रही थी।
सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) ने बयान में कहा कि दोपहिया वाहनों की थोक बिक्री पिछले महीने 28.4 प्रतिशत बढ़कर 18,72,691 इकाई हो गई जो पिछले वर्ष अप्रैल में 14,58,784 इकाई थी। इसी तरह, तिपहिया वाहनों की थोक बिक्री 32.8 प्रतिशत बढ़कर 65,668 इकाई हो गई जो अप्रैल 2025 में 49,441 इकाई थी।
