साल 2025 का अंत हो सकता है भयानक, इस खतरनाक भविष्यवाणी से दुनिया में मची खलबली, लोगों की बढ़ी टेंशन

punjabkesari.in Saturday, Nov 22, 2025 - 09:49 AM (IST)

Nostradamuss prediction for 2025: दुनिया के सबसे प्रसिद्ध भविष्यवक्ताओं में शुमार नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां सदियों से चर्चा का विषय रही हैं। लगभग 460 साल पहले लिखी गई उनकी 'भविष्यवाणियां' (Prophecies) कई बड़ी ऐतिहासिक घटनाओं जैसे परमाणु हमला, 9/11 हमला, हिटलर और प्रिंसेस डायना की घटनाओं को लेकर सटीक साबित हुई हैं। अब उनकी कुछ भविष्यवाणियां भारत और 2025 के अंत से जुड़े बड़े खतरों की ओर इशारा कर रही हैं।

 

भारत को लेकर सबसे खौफनाक भविष्यवाणी

नास्त्रेदमस ने भारत को एक शक्तिशाली देश बनने और भारतीय राजनीति के दुनिया पर प्रभाव डालने के संकेत दिए थे लेकिन एक भविष्यवाणी बेहद डरावनी है:

  • दो मोर्चों पर युद्ध: भविष्यवाणी में कहा गया है कि भारत पर उसके पड़ोसी देश चीन और पाकिस्तान एक साथ मिलकर हमला कर सकते हैं।

  • युद्ध का आगाज़: यह भी बताया गया कि चीन इस युद्ध की शुरुआत करेगा और यह घटना तीसरे विश्वयुद्ध को जन्म दे सकती है।

  • जंग का मैदान: नास्त्रेदमस ने यह भी संकेत दिया कि गंगा नदी के मुहाने पर एक बड़ी जंग हो सकती है।

 

2025 और आगे के लिए बड़ी चेतावनियां

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां 2025 के अंत से पहले कई वैश्विक संकटों की ओर इशारा करती हैं:

 

1. एक और नई महामारी की दस्तक

नास्त्रेदमस ने भविष्यवाणी की है कि एक समय ऐसा आएगा जब एक लंबे युद्ध के दौरान पूरी सेना थक जाएगी और सैनिकों के लिए पैसे भी नहीं बचेंगे। उन्होंने आगे लिखा है:

"ऐसा लग रहा है कि एक युद्ध के अंत के साथ ही एक और युद्ध शुरू हो जाएगा यह एक और महामारी की शुरुआत होगी।"

 

2. ब्रह्मांड से आएगा आग का गोला (उल्का पिंड)

एक और खौफनाक भविष्यवाणी के अनुसार दुनिया पर अंतरिक्ष से बड़ा खतरा मंडरा रहा है:

  • क्षुद्रग्रह का टकराव: नास्त्रेदमस के अनुसार आने वाले युद्ध के अलावा एक और कारण है कि हमें नए साल की योजनाएं नहीं बनानी चाहिए। उन्होंने संकेत दिया है कि पृथ्वी एक ऐसे क्षुद्रग्रह (Asteroid) से टकराएगी जो सभी के जीवन को समाप्त कर देगा।

 

यह भी पढ़ें: Petrol Diesel Rate: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, आज कई शहरों में घटे तेल के दाम

 

3. दुनिया में प्रमुख बदलाव

ब्रिटानिका के अनुसार नास्त्रेदमस ने 2025 के आस-पास अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का भी संकेत दिया है:

  • इंग्लैंड में संघर्ष: इंग्लैंड में एक बड़े संघर्ष की शुरुआत हो सकती है।

  • जलीय नेता: एक जलीय नेता (Aquatic Leader) के सत्ता में आने का संकेत दिया गया है।

  • लंबे युद्ध का अंत: उन्होंने एक लंबे युद्ध के अंत की भी भविष्यवाणी की है जिसके तुरंत बाद एक और संकट दस्तक देगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News