Indian Railways News: डिब्रूगढ़ राजधानी समेत 4 ट्रेनों का बदला समय… सफर से पहले जरूर जान लें ये नई डिटेल
punjabkesari.in Thursday, Apr 30, 2026 - 01:55 PM (IST)
Northeast Trains Timing: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। अगर आप north-east भारत की ओर ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन की नई टाइमिंग जरूर देख लें। Northern Railway ने कुछ प्रमुख ट्रेनों के समय में बदलाव किया है, जो 30 अप्रैल 2026 से लागू हो चुका है। यह बदलाव ऑपरेशनल कारणों और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया गया है।
नए time table के अनुसार, Dibrugarh Rajdhani Express अब पहले के मुकाबले 15 मिनट देरी से अपने गंतव्य डिब्रूगढ़ पहुंचेगी और इसका नया आगमन समय सुबह 06:20 बजे होगा। इसी तरह Avadh Assam Express भी अब 10 मिनट देरी से दोपहर 14:15 बजे डिब्रूगढ़ पहुंचेगी।
इसके अलावा North East Express का समय भी बदला गया है और यह अब कामाख्या जंक्शन पर शाम 16:25 बजे पहुंचेगी, जो पहले 16:15 बजे था। वहीं Brahmaputra Mail अब अपने निर्धारित समय से 5 मिनट देरी से दोपहर 13:25 बजे कामाख्या पहुंचेगी।
रेलवे का कहना है कि समय में बदलाव भले ही कुछ मिनटों का हो, लेकिन यात्रियों को इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। स्टेशन पर भीड़, सुरक्षा जांच और अन्य प्रक्रियाओं को देखते हुए सही समय की जानकारी होना बेहद जरूरी है। इसलिए यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति और समय की पुष्टि करना जरूरी हो गया है।
अगर किसी यात्री को अपने ट्रेन के रूट, स्टॉपेज या समय को लेकर कोई भ्रम हो, तो वह रेलवे की हेल्पलाइन 139 पर कॉल कर सकता है। इसके अलावा Indian Railways Enquiry System पर जाकर भी ट्रेन की लाइव लोकेशन और अपडेटेड टाइमिंग की जानकारी ली जा सकती है।
