परेश रावल का राहुल पर तंज, बिना अटके 15 मिनट बोले तो हिलेगी नहीं नाचेगी धरती
punjabkesari.in Friday, Jul 20, 2018 - 01:21 PM (IST)
नई दिल्ली: अविश्वास प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक चुहलबाजी का दौर भी शुरू हो गया है। शुरुआत केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह के बाद अब बॉलिवुड ऐक्टर और बीजेपी के सांसद परेश रावल ने मजाकिया लहजे में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा, अगर आज राहुल जी बिना पढ़े, बिना फंबल किए, बिना गलती के 15 मिनट बोलेंगे तो धरती जरूर हिलेगी, हिलेगी भी क्या, नाचेगी।
Agar aaj Rahul ji bina padhe, bina fumble kare, bina ghalti kare 15 minute bolenge toh dharti zaroor hilegi, hilegi bhi kya, naachegi: Paresh Rawal,BJP MP #NoConfidenceMotion pic.twitter.com/EwGCtOlxRe
— ANI (@ANI) July 20, 2018
इससे पहले केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्वीट के जरिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसा है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि भूकंप के मजे लेने के लिए तैयार हो जाइए। गिरिराज सिंह के इस ट्वीट को राहुल के उस बयान के साथ जोड़कर देखा जा रहा है जिसमें उन्होंने कहा था कि मैं बोलूंगा तो भूकंप आ जाएगा।
यह था राहुल गांधी का बयान
गौरतलब है कि राहुल गांधी ने नोटबंदी पर दिए गए अपने एक बयान में कहा था कि अगर संसद में वह इस मुद्दे पर बोलेंगे तो भूकंप आ जाएगा. राहुल के इसी बयान को भाजपा के कई नेताओं ने अविश्वास प्रस्ताव पर होने वाली बहस से जोड़ते हुए भूकंप आने वाला है से संबंधित ट्वीट किए हैं।