Noida में कर्मचारियों का हिंसक प्रदर्शन: पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ और आगजनी, सड़कों पर पथराव से मचा हड़कंप
punjabkesari.in Monday, Apr 13, 2026 - 10:52 AM (IST)
Employees Strike Noida : वेतन वृद्धि (Salary Hike) की मांग को लेकर पिछले तीन दिनों से चल रहा निजी कंपनियों के कर्मचारियों का आंदोलन सोमवार को हिंसक हो गया। नोएडा के फेज-2 इलाके में सुबह से ही बड़ी संख्या में कर्मचारी सड़कों पर उतर आए जिसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी झड़प हुई।
प्रदर्शन ने क्यों लिया उग्र रूप?
प्रदर्शनकारी कर्मचारी लंबे समय से वेतन बढ़ाने और कामकाजी परिस्थितियों में सुधार की मांग कर रहे हैं। उनका तर्क है कि बढ़ती महंगाई के इस दौर में मौजूदा वेतन में गुजारा करना नामुमकिन हो गया है। सोमवार सुबह जब भीड़ अनियंत्रित होने लगी तो पुलिस ने उन्हें हटाने के लिए 'हल्का बल प्रयोग' किया जिससे प्रदर्शनकारी भड़क गए।
Protest over low minimum wage by private employees in UP's Noida turned violent. Several agitators were seen attacking and vandalising police vans and private vehicles. pic.twitter.com/15LfmED5cl
— Piyush Rai (@Benarasiyaa) April 13, 2026
आगजनी और तोड़फोड़ से दहशत
गुस्साई भीड़ ने सेक्टर-84 और फेज-2 के विभिन्न इलाकों में जमकर उत्पात मचाया।प्रदर्शनकारियों ने कम से कम दो गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। पुलिस के वाहनों में तोड़फोड़ की गई और कई जगहों पर सड़क जाम कर दिया गया। देखते ही देखते पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और दुकानदारों ने डर के मारे शटर गिरा दिए।
यह भी पढ़ें: Greater Noida में दो स्कूल बसों की भीषण भिड़ंत: 12 से ज्यादा बच्चे घायल, मची चीख-पुकार
प्रशासन की कोशिशें रहीं नाकाम
दिलचस्प बात यह है कि हिंसा भड़कने से एक दिन पहले जिला प्रशासन, पुलिस और प्राधिकरण के अधिकारियों ने कर्मचारियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की थी। अधिकारियों ने मांगों पर विचार करने का भरोसा भी दिया था लेकिन सोमवार सुबह कर्मचारियों का धैर्य जवाब दे गया।
#BREAKING : A vehicle torched during a protest by a large number of employees of a company over their demands for a salary increment, in Phase 2 of Noida. pic.twitter.com/8vnDuy8xyW
— Siddhant Mishra (@siddhantvm) April 13, 2026
वर्तमान स्थिति और कार्रवाई
फिलहाल पूरे इलाके को पुलिस छावनी में बदल दिया गया है। एडिशनल डीसीपी और भारी पुलिस बल मौके पर तैनात है। पुलिस का कहना है कि स्थिति अब नियंत्रण में है लेकिन तनाव बरकरार है। पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर उन लोगों की पहचान कर रही है जिन्होंने आगजनी और तोड़फोड़ की है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि हिंसा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
