Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा और सचिवालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
punjabkesari.in Thursday, Apr 09, 2026 - 04:34 PM (IST)
नेशनल डेस्क: देश की राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब दिल्ली विधानसभा, सचिवालय और कुछ स्कूलों को बम से उड़ाने वाला एक धमकी भरा ईमेल मिला। इसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां चप्पे- चप्पे की तलाशी में जुट गईं। हालांकि इससे पहले भी दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है।
ये भी पढ़ें- राघव चड्ढा के घर पहुंचे संजय दत्त, 'धुरंधर' में 'एसपी असलम' के किरदार की तारीफ कर सांसद बोले- 'हमेशा आपका प्रशंसक रहूँगा'
ईमेल के जरिए मिली धमकी
पुलिस सूत्रों के अनुसार, आज सुबह लगभग 8:14 बजे ई- मेल प्राप्त हुआ। इसमें दावा किया गया था कि विधानसभा परिसर, सचिवालय, चुनिंदा स्कूलों और एक मेट्रो स्टेशन पर अलग-अलग समय पर विस्फोट किए जाएंगे। ईमेल की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने इसे हल्के में नहीं लिया और तुरंत Security Drill शुरू कर दिया।
ये भी पढ़ें- kerala Assembly Elections के बीच शशि थरुर बोले- BJP यहां पर शून्य है, मुकाबला सिर्फ LDF और UDF के बीच है
सुरक्षा घेरा हुआ सख्त, सर्च ऑपरेशन जारी
सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस के साथ बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की कई टीमें मौके पर पहुंच गईं। पूरे परिसर को खाली कराकर चप्पे-चप्पे की तलाशी ली जा रही है। ईमेल में जिन स्कूलों और मेट्रो स्टेशन का जिक्र था, वहां भी एंटी-सबोटेज जांच की जा रही है। दिल्ली के सभी प्रमुख सार्वजनिक स्थलों और संवेदनशील केंद्रों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
ये भी पढ़ें- Bihar New CM: बिहार में नीतीश युग का होगा अंत! 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा, CM की रेस में सामने आया ये बड़ा नाम
पुलिस की अपील: घबराएं नहीं, सतर्क रहें
दिल्ली पुलिस ने नागरिकों से संयम बनाए रखने की अपील की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और घबराने की जरूरत नहीं है। हालांकि, जनता से अनुरोध किया गया है कि यदि उन्हें कोई भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखाई दे, तो तुरंत इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दें। फिलहाल पुलिस ईमेल भेजने वाले के आईपी एड्रेस (IP Address) को ट्रैक करने और इसके पीछे की मंशा का पता लगाने में जुटी है।
