मुंबई में मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड परियोजना पर कोर्ट से कोई स्टे नहीं : सुप्रीम कोर्ट

punjabkesari.in Monday, Oct 21, 2019 - 06:52 PM (IST)

नई दिल्लीः उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को कहा कि मुंबई के प्रमुख हरित क्षेत्र आरे कालोनी में मेट्रो की शेड परियोजना निर्माण पर रोक नहीं लगायी जायेगी। न्यायमूर्ति अरूण मिश्रा और न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता की पीठ ने बृहन्नमुंबई नगर निगम के आरे कालोनी में वृक्षों की कटाई, वृक्षारोपण और वृक्षों को अन्यत्र स्थानांतरित किये जाने की तस्वीरों के साथ स्थिति रिपोर्ट मांगी है।
PunjabKesari
बृहन्न मुंबई नगर निगम की ओर से सालिसीटर जनरल तुषार मेहता ने पीठ को अश्वासन दिया कि आरे कालोनी में अब और वृक्षों की कटाई नहीं हो रही है और शीर्ष अदालत के पहले के आदेश के अनुरूप पूरी तरह से यथास्थिति बनाये रखी जा रही है। पीठ ने कहा कि इस मामले में अब नवंबर में आगे सुनवाई की जायेगी।
PunjabKesari
मुंबई मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने बताया था कि उसे 2185 पेड़ काटने की अनुमति मिली थी और वह 2141 पेड़ काट चुका है। यानी कि अब मात्र 44 और पेड़ों को काटा जाना बाकी था। सुप्रीम कोर्ट की रोक पर मुंबई मेट्रो ने कहा था कि शीर्ष अदालत के आदेश का सम्मान करते हुए पेड़ों की कटाई रोक दी गई है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News