जम्मू कश्मीर में अब कोई वेस्ट पाकिस्तानी रिफ्यूजी नहीं कहलाएगा : अविनाश राय खन्ना

punjabkesari.in Monday, Sep 02, 2019 - 06:48 PM (IST)

जम्मू : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उप प्रधान अविनाश राय खन्ना इन दिनों जम्मू के दौरे पर हैं। उन्होंने कहा कि सात दशक पहले सीमा पार से आए हमारे भाई अब वेस्ट पाकिस्तानी रिफ्यूजी नहीं कहलाएंगे बल्कि उन्हें अब यहां का नागरिक कहा जाएगा। खन्ना ने कहा कि धारा 370 टूटने से दूरियां खत्म हो गई हैं और अब पूरा देश एक है। वो भी हमारे नागरिक हैं जो हमारे लिए सीमा पार करके आए थे।


विजयपुर में रिफ्यूजियों की एक सभा को संबोधित करते हुये अविनाश राय खन्ना ने कहा कि अब आपको कोई रिफ्यूजी नहीं कहेगा, आप भी इस राज्य के शहरी हैं और भारतीय नागरिक हैं। भारतीय संविधान के तहत आपको पूरे अधिकार हैं। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने बहुत सहा है। अब बस। भाजपा नेता ने कहा कि ये लोग सुविधाओं का दावा नहीं कर पाते थे, सरकारी नौकरियां और अन्य लाभ नहीं ले पाते थे पर अब सब मिलेगा और बराबर मिलेगा।


उन्होंने कहा कि अफसोस होता था कि जम्मू कश्मीर के सिवा पश्चिमी पाकिस्तानी रिफ्यूजी शब्द कहीं प्रयोग नहीं होता था और इसका कारण धारा 370 थी। उन्होंने कहा कि बहुत से लोगों ने अपने अधिकारों के लिए कुर्बानी दी है और अब उन्हें उनके अधिकार बराबर से मिलेंगे। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News