नीतीश्वर कुमार बने जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल के प्रधान सचिव

punjabkesari.in Monday, Sep 07, 2020 - 12:55 PM (IST)

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर प्रशासन ने रविवार को उत्तर प्रदेश काडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नीतीश्वर कुमार को उप राज्यपाल मनोज सिन्हा का प्रधान सचिव नियुक्त किया। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने कहा कि 1996 बैच के आईएएस अधिकारी को केंद्र शासित प्रदेश में प्रतिनियुक्ति मिली थी जिसके बाद उन्हें उप राज्यपाल का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया।

कुमार ने 1192 बैच के आईएएस अधिकारी बिपुल पाठक का स्थान लिया है जिन्हें सूचना तकनीकी विभाग में प्रधान सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News