संसद में गरमाया माहौल… निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने की उठाई मांग

punjabkesari.in Thursday, Feb 12, 2026 - 06:11 PM (IST)

नेशनल डेस्क : लोकसभा में दिए गए एक बयान को लेकर सियासत तेज हो गई है। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए उनके बयान पर आपत्ति जताई है। दुबे ने सदन में कहा कि राहुल गांधी के वक्तव्य की गंभीरता से जांच होनी चाहिए और इस पर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।

निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया कि सदन में दिया गया बयान संसदीय परंपराओं और नियमों के अनुरूप नहीं था। उन्होंने मांग की कि मामले को हल्के में न लिया जाए और इसे विशेषाधिकार समिति या संबंधित प्राधिकरण के पास भेजा जाए, ताकि तथ्यों की जांच हो सके।

इतना ही नहीं, बीजेपी सांसद ने यह भी कहा कि राहुल गांधी को निलंबित (सस्पेंड) करने पर विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने इस संबंध में प्रस्ताव भी पेश किया और सदन से आग्रह किया कि संसदीय गरिमा बनाए रखने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News