लोकसभा के उपचुनावों में मिली हार मोदी सरकार के खिलाफ जनादेश नहीं: सीतारमण

punjabkesari.in Friday, Apr 06, 2018 - 05:01 PM (IST)

लखनऊ: रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि लोकसभा के उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मिली हार नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ जनादेश नहीं है। सीतारमण आज यहां पार्टी के 38वें स्थापना दिवस पर पत्रकारों से बात कर रही थीं। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में स्थानीय मुद्दे हावी होते हैं। राष्ट्रीय मामलों का उपचुनाव में कोई लेना देना नहीं होता।


बरकरार है मोदी सरकार की लोकप्रियता
उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार की लोकप्रियता बरकरार है। उनसे पूछा गया था कि भाजपा की उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्यप्रदेश और पंजाब की कुछ लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में हार हुई है। तो क्या माना जाना चाहिए कि पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व की लोकप्रियता घटी है।  रक्षामंत्री ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भाजपा लगातार आगे बढ़ रही है। 28 राज्यों में भाजपा या उसके समर्थक दलों की सरकार है। भाजपा के 12 मुख्यमंत्री हैं। आठ उपमुयमंत्री हैं। यह एक बडी उपलब्धि है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil dev

Recommended News

Related News