निर्भया की मां पर पूर्व डीजीपी ने दिया शर्मनाक बयान

punjabkesari.in Friday, Mar 16, 2018 - 05:34 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली के गैंगरेप की शिकार निर्भया के बारें में कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ने विवादित बयान दिया है। महिला सम्मान समारोह में पूर्व डीजीपी एटी संगलायना ने कहा कि जिस लड़की के साथ क्रूरता से सामूहिक बलात्कार और हत्या कर दी गई थी, उसकी मां आशा देवी की शारीरिक बनावट काफी सुदंर है। वह केवल कल्पना कर सकती हैं कि 'उनकी बेटी कितनी सुंदर होगी। उनकी ​इस टिप्पणी पर कई लोगों ने आपत्ति दर्ज की है। हैरत यह है कि वो यहीं नहीं रूकी इसके बाद भी वो महिलाओं को सुरक्षा सुझाव में भी विवादित बातें बोलती रहीं।

महिलाओं को कर देना चाहिए समर्पण
महिलाओं को सुर​क्षा संबंधी सुझाव देते समय उन्होंने कहा कि जब आप को लगे की आप विरोधी को हरा नहीं सकती हैं तो आत्म समर्पण कर देना चाहिए। इस प्रकार से जान का जोखिम नहीं होता है। लेकिन अपने भाषण में, आशा देवी ने कहा कि न्याय के के लिए उन्हें एक लंबी लड़ाई लड़ने पड़ी, जिससे उन्हें काफी निराशा हुई। उन्होंने कहा कि "हमारे पास कानून, पुलिस, सरकार है लेकिन न्याय ऐसा है जो आसान नहीं होता है। उनकी बेटी, 23 वर्षीय फिजियोथेरेपी स्टूडेंट थी। जिसके साथ 16 दिसंबर 2012 की रात दिल्ली में बस में बलात्कार की घटना को अंजाम दिया गया। भारत की इस बहादुर बेटी ने उसी साल 29 दिसंबर को अपना जीवन गंवा दिया था। लेकिन उसके दर्द व पीड़ा ने विरोध प्रदर्शनों की एक श्रृंखला शुरू की, जिसके कारण अंततः महिलाओं के खिलाफ अपराधों, बलात्कार, शिकार, अादि मामलों में कानूनों में बड़े संशोधन हुए।
PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News