गंदगी दिखाओ, पैसा कमाओ! NHAI दे रहा है ₹1000 का फ्री FASTag रिचार्ज, जानें कैसे?

punjabkesari.in Friday, Feb 13, 2026 - 01:34 PM (IST)

Free FASTag Recharge Offer: नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने देश में इंट्रेस्टिंग चैलेंज शुरु किया है। इस चैलेंज को पूरा करके अब आप इनाम जीत सकते हैं। NHAI ने के राजमार्गों पर स्वच्छता को बढ़ावा देने के "क्लीन टॉयलेट पिक्चर चैलेंज" (Clean Toilet Picture Challenge) शुरु किया है और यह 30 जून 2026 तक वैध होगी है।

PunjabKesari

कैसे मिलेगा ₹1,000 का इनाम?

हाईवे पर सफर के दौरान अगर आपको किसी टोल प्लाजा पर टॉयलेट गंदा मिलता है, तो आपको बस उसकी एक साफ फोटो खींचकर 'Rajmargyatra' ऐप पर अपलोड करनी होगी। शिकायत सही पाए जाने पर आपके वाहन के FASTag अकाउंट में ₹1,000 का टॉप-अप क्रेडिट कर दिया जाएगा। ध्यान रहे, यह राशि नकद नहीं निकाली जा सकेगी।

इन नियमों का रखना होगा ध्यान

केवल NHAI टॉयलेट्स: यह स्कीम केवल उन टॉयलेट्स के लिए है जिनका रखरखाव NHAI करता है। पेट्रोल पंप या ढाबों के टॉयलेट इसमें शामिल नहीं हैं।

फर्स्ट कम, फर्स्ट सर्व

एक टॉयलेट के लिए एक दिन में केवल पहली रिपोर्ट करने वाले यात्री को ही इनाम मिलेगा।

ऐप का उपयोग

 फोटो Rajmargyatra ऐप के माध्यम से ही भेजी जानी चाहिए, जिसमें लोकेशन (Geo-tag) और समय की जानकारी अनिवार्य है। AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) और अधिकारी मिलकर फोटो की वेरिफिकेशन की जांच करेंगे। फर्जी या पुरानी फोटो भेजने पर रिपोर्ट खारिज कर दी जाएगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News