Earn Money from WhatsApp: अब WhatsApp देगा पैसे कमाने का मौका! YouTube की तरह चैनल बनाकर कमाएं लाखों, जानें कैसे?

punjabkesari.in Thursday, Apr 09, 2026 - 01:05 PM (IST)

Earn Money from WhatsApp : मेटा के स्वामित्व वाला मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp अब केवल बातचीत का जरिया नहीं रहेगा बल्कि यह आपको पैसा कमाने का मौका भी देगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी एक ऐसे फीचर पर काम कर रही है जिससे यूजर्स अपने 'WhatsApp Channel' को मॉनेटाइज (पैसे कमाना) कर पाएंगे। यह फीचर काफी हद तक YouTube और Instagram के सब्सक्रिप्शन मॉडल जैसा होगा।

कैसे होगी WhatsApp पर कमाई?

अभी तक आप किसी भी चैनल को फ्री में ज्वॉइन करते हैं लेकिन जल्द ही इसमें 'पेड सब्सक्रिप्शन' (Paid Subscription) का विकल्प जुड़ने वाला है। क्रिएटर्स अपने सब्सक्राइबर्स के लिए खास कंटेंट (जैसे स्पेशल वीडियो, टिप्स या जानकारी) शेयर कर पाएंगे जिसे केवल वही देख पाएंगे जो फीस चुकाएंगे। यूजर्स को यह भी दिखाई देगा कि किसी चैनल के कितने पेड मेंबर्स हैं। इससे चैनल की लोकप्रियता और कंटेंट की क्वालिटी का अंदाजा लगाना आसान होगा। खास बात यह है कि किसी चैनल को सब्सक्राइब करना अनिवार्य नहीं होगा। फ्री कंटेंट हमेशा की तरह मुफ्त रहेगा पैसे केवल 'प्रीमियम' सर्विस के लिए देने होंगे।

PunjabKesari

कैसे बनाएं WhatsApp Channel? 

अगर आप भी इस नए फीचर का फायदा उठाना चाहते हैं तो अपना चैनल बनाना बहुत आसान है:

यह भी पढ़ें: PF खाताधारकों के लिए जरूरी चेतावनी: सिर्फ एक छोटी सी गलती से रुक सकती है पेंशन! आज ही ऐसे करें ठीक

  1. अपडेट्स टैब में जाएं: सबसे पहले अपना वॉट्सऐप ओपन करें और 'Updates' (या चैनल्स) सेक्शन पर क्लिक करें।

  2. प्लस (+) आइकन: चैनल्स की लिस्ट के पास दिख रहे प्लस (+) के निशान पर टैप करें और 'Create Channel' चुनें।

  3. गाइडलाइन्स: स्क्रीन पर आने वाले निर्देशों को पढ़ें और 'Continue' पर क्लिक करें।

  4. प्रोफाइल सेट करें: अपने चैनल का एक शानदार नाम, अच्छा सा डिस्क्रिप्शन और एक आकर्षक फोटो (Icon) लगाएं।

  5. डन (Done): जानकारी भरने के बाद 'Create' पर टैप करें। आपका चैनल लाइव हो जाएगा!

PunjabKesari

क्रिएटर्स के लिए सुनहरा मौका

डिजिटल एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह फीचर उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो शिक्षा, फिटनेस, स्टॉक मार्केट या मनोरंजन के क्षेत्र में कंटेंट बनाते हैं। वॉट्सऐप की पहुंच बहुत अधिक है इसलिए यहां ऑडियंस बनाना और उनसे पैसे कमाना अन्य प्लेटफॉर्म्स के मुकाबले आसान हो सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News