दिल्लीः हुक्का बार मालिकों के खिलाफ वारंट, भाजपा विधायक की अर्जी पर NGT ने दिखाई सख्ती

punjabkesari.in Thursday, Nov 30, 2017 - 05:54 PM (IST)

नई दिल्लीः नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने दिल्ली में हुक्का बार संचालकों के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। आदेश के बाद भी हाजिर न होने पर ग्रीन ट्रिब्यूनल को सख्ती दिखानी पड़ी है। शहर के कई रेस्टोरेंट और बार को हुक्का की सुविधा देने की अनुमति दी गई है। भाजपा विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा की अर्जी पर सुनवाई करते हुए यह कदम उठाया है।

एनजीटी प्रमुख जस्टिस (रिटायर्ड) स्वतंत्र कुमार की अध्यक्षता वाली पीठ ने करीब 25 हुक्का बार मालिकों के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। सभी को 4 दिसंबर से पहले अपना पक्ष रखने को कहा गया है। ट्रिब्यूनल ने स्थानीय प्रशासन से इन रेस्टोरेंट और बार का सख्ती से नियंत्रण करने को भी कहा है। इस दौरान पीठ ने चेतावनी दी कि किसी भी तरह का प्रदूषण होने की स्थिति में इसे बंद करने का आदेश दिया जा सकता है।

इस पर भाजपा विधायक सिरसा का कहना था कि हुक्का बार की वजह से शहर के हजारों युवा नशीले पदार्थो के आदी हो रहे हैं लेकिन अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार की नींद है कि टूटती ही नहीं है। भाजपा विधायक ने अपनी अर्जी में रेस्टोरेंट और बार में हवा को बेहद खतरनाक बताया।

एनजीटी ने 9 अक्टूबर को दिल्ली सरकार के पर्यावरण एवं वन मंत्रालय दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति और हुक्का बार के मालिकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News