न्यूजीलैंड पीएम जैसिंडा अर्डर्न का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को न्यूजीलैंड आने का न्यौता

punjabkesari.in Friday, Oct 07, 2022 - 07:51 PM (IST)

नेशनल डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को न्यूजीलैंड की पीएम जैसिंडा अर्डर्न ने ऑकलैड में विश्व सद्भावना में भाग लेते हुए न्यूजीलैंड आने का निमंत्रण दिया है। ये एनआईडी फाउंडेशन और इंडियन वीकेंडर द्वारा संयुक्त रुप से आयोजित कीवी इंडियन हॉल ऑफ फेम पुरस्कारों का एक हिस्सा था।

इस कार्यक्रम में प्रधानंत्री मोदी के गवर्नेंस मॉडल और सफल शासन पर आधारित दो पुस्तकों का अनावरण भी विदेश मत्री डॉ. एस जयशंकर की उपस्थिति में किया गया। मुख्य अतिथि के रुप में अपने संबोधन में प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने कहा कि न्यूजीलैड और भारत के बीच बहुत ही चीजें एक जैसी है, साथ ही उन्होंने ये भी कहा दोनों देशों के संबंध मजबूत हो रहे है।

न्यूजीलैंड के विकास में भारतीयों का योगदान सराहनीय : जैसिंडा अर्डर्न

अपनी बात आगे जारी रखते हुए उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि दोनों देशों के बीच सेतु हमारे लोग रहे और हमेशा ही रहेंगे। भारतीयों ने यहां 1890 के दशक में रहना शुरू किया और आज न्यूजीलैंड का सबसे बड़ा जातीय समुदाय है, जो हमारी आबादी का 5 प्रतिशत है। कोई आश्चर्य नहीं, न्यूजीलैंड में हिंदी 5वीं सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। न्यूजीलैंड की प्रगाति में भारतीयों का योगदान सरहानीय रहा है।" उन्होंने कहा कि, मंत्री जयशंकर के साथ भारतीय स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में न्यूजीलैंड पोस्ट द्वारा एक विशेष डाक टिकट भी जारी किया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News