NTAGI चीफ डॉ. एनके अरोड़ा बोले- कोरोना के नए वेरिएंट्स आते रहेंगे, XE से घबराने की जरूरत नहीं

punjabkesari.in Monday, Apr 11, 2022 - 03:38 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कोरोना के ओमिक्रॉन के बाद XE वेरिएंट ने देश में हलचल बढ़ा दी है। बता दें कि गुजरात में पिछले महीने वडोदरा शहर आया 67 वर्षीय व्यक्ति कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन स्वरूप के उप-स्वरूप एक्सई से संक्रमित पाया गया है। XE को covid-19 के अन्य स्वरूपों के मुकाबले अधिक संक्रामक माना जा रहा है। इसी बीच भारत के राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (NTAGI) के प्रमुख डॉ. एनके अरोड़ा की तरफ से एक राहत भरा बयान आया है। डॉ. एनके अरोड़ा ने देशवासियों से परेशान नहीं होने की बात कही है। NTAGI के प्रमुख के मुताबिक कोविड-19 का ओमिक्रॉन वेरिएंट, इस वायरस के कई अन्य नए वेरिएंट्स को बढ़ावा दे रहा है, इनमें से X सीरीज के वेरिएंट्स शामिल हैं, जैसे ब्रिटेन से निकला XE स्ट्रेन लेकिन इनमें से कोई भी गंभीर संकट पैदा करने वाला नहीं है।

 

जानिए क्या बोले डॉ. एनके अरोड़ा
डॉ. एनके अरोड़ा ने कहा कि कोरोना का ओमिक्रॉन वेरिएंट इसके कई नए रूपों को जन्म दे रहा है। जैसे X सीरीज के वेरिएंट, जिनमें से एक XE स्ट्रेन है। उन्होंने कहा कि कोरोना के नए वेरिएंट आते रहेंगे। घबराने की कोई बात नहीं है। एनके अरोड़ा ने कहा कि भारत में जो आंकड़े मिल रहे हैं उससे यह पता चलता है कि यह वेरिएंट  बहुत तेजी से फैलता नहीं दिख रहा है। WHO ने भी XE स्ट्रेन को ओमिक्रॉन वेरिएंट के BA.1 और BA.2 स्ट्रेन से निकला हुआ बताया है।

 

गुजरात में मिला पहला केस
XE स्ट्रेन का पहला केस गुजरात में मिला है। हालांकि मरीज सूचित किए बगैर अगले दिन मुंबई लौट गया था। उन्होंने बताया कि गांधीनगर स्थित एक प्रयोगशाला द्वारा दी गई रिपार्ट के अनुसार बाद में वह XE स्वरूप से संक्रमित पाया गया। इस रिपोर्ट की शुक्रवार को कोलकाता में एक प्रयोगशाला ने भी पुष्टि की। यह व्यक्ति अभी मुंबई में है और उसका स्वास्थ्य स्थिर है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि एक उड़ान से वडोदरा आने के बाद बुखार की शिकायत होने पर मरीज ने एक निजी प्रयोगशाला में कोविड-19 की जांच कराई। उसके संपर्क में आए तीन लोग संक्रमित नहीं पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने उनसे फोन पर संपर्क किया और पाया कि अब उनकी हालत पूरी तरह स्थिर हैं। उन्हें अन्य बीमारियां भी हैं। अग्रवाल ने कहा, ‘‘मरीज को अभी तक कोई अन्य लक्षण नहीं हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News