भारत ने उत्तर कोरिया पर लगाए नए व्यापारिक प्रतिबंध

punjabkesari.in Thursday, Mar 08, 2018 - 12:02 AM (IST)

नई दिल्ली: भारत ने वीरवार को उत्तर कोरिया के साथ व्यापार पर नए प्रतिबंध लगाए। विदेश व्यापार महानिदेशालय ने यह कदम संयुक्त राष्ट्र द्वारा लगाए गए नए प्रतिबंधों के अनुसार उठाया है। 

महानिदेशालय की अधिसूचना के अनुसार कच्चे तेल की‘ आपूर्ति, बिक्री, स्थानांतरण या निर्यात’ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के दायरे में आएगा। इसी तरह हेलीकाप्टरों पर व्यापार प्रतिबंधों के दायरे में अब नए व पुराने पोत भी आएंगे। उल्लेखनीय है कि अपने परमाणु कार्यक्रम को लेकर उत्तर कोरिया संयुक्त राष्ट्र व अमेरिका के कुछ प्रतिबंधों का सामना कर रहा है।

अधिसूचना के अनुसार औद्योगिक मशीनरी, लोहे, इस्पात व अन्य धातुओं के निर्यात पर भी कुछ प्रतिबंध लगाए गए हैं। उत्तर कोरिया से खाद्य व कृषिगत उत्पादों व इलेक्ट्रिक्ल उपकरणों के आयात पर नए प्रतिबंध लगाए गए हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News