ऑफ द रिकॉर्डः ‘कांग्रेस अध्यक्ष चुनने का नया मॉडल’

punjabkesari.in Sunday, Dec 27, 2020 - 05:31 AM (IST)

नई दिल्लीः बेहद मांग पर अगर चुनाव प्रतिष्ठित पद के लिए होते हैं तो सोनिया गांधी के स्थान पर लोकतांत्रिक तरीके से नए कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव कैसे किया जा सकता है? जब तक कि चुनाव स्थगित न कर दिए जाएं, तब तक 1400 से अधिक ए.आई.सी.सी. प्रतिनिधियों और अन्य को पहले निर्वाचित किया जाना है और फिर वे एक नए सी.डब्ल्यू.सी. और अंतत: 2021 में अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। ए.आई.सी.सी. प्रबंधकों ने नए तरह का एक तरीका अपनाया और मुंबई में क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी के प्रमुख का चुनाव करने के लिए इसका परीक्षण किया। इसे अब मुम्बई मॉडल कहा जाता है। 

महाराष्ट्र के महासचिव प्रभारी ने 450 नामित पार्टी पदाधिकारियों को एक वीडियो संदेश भेजा : मैं ए.आई.सी.सी. प्रभारी एच.के. पाटिल बोल रहा हूं। मुझे आपके विचार चाहिएं कि मुम्बई कांग्रेस का अध्यक्ष कौन होना चाहिए? बीप के बाद सिर्फ एक नाम भेजें। आपका उत्तर गोपनीय रखा जाएगा, धन्यवाद। कोई नहीं जानता कि किसने कवायद का पालन किया और किसने नहीं लेकिन पर्दे के पीछे काम करने वाली राहुल गांधी की तकनीकी टीम में मंदारिनों ने इस बात का पर्याप्त ध्यान रखा कि इस प्रक्रिया को चालाकी से अंजाम दिया जाए। 

यह अलग बात है कि 450 प्रतिनिधियों में से कोई भी आज तक नहीं जानता कि किसने नाम भेजा और कैसे महाराष्ट्र कांग्रेस का अध्यक्ष चुना गया लेकिन एक बात स्पष्ट है कि इस मुंबई मॉडल को ए.आई.सी.सी. चुनावों में भी अंजाम दिया जा सकता है। 

चूंकि राहुल गांधी के वफादारों ने उन्हें पार्टी प्रमुख के रूप में स्थापित करने की ठानी है और उन्होंने उन्हें सौंपी गई किसी भी जिम्मेदारी को उठाने का इरादा भी जताया है इसलिए राहुल की वापसी के लिए आधार बनाया गया है। ए.आई.सी.सी. मीडिया प्रमुख रणदीप सिंह सुर्जेवाला पहले ही कह चुके हैं कि 99.9 प्रतिशत लोग राहुल गांधी को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के रूप में देखना चाहते हैं। वह पहले से ही 1400 ए.आई.सी.सी. प्रतिनिधियों के मन को जानते हैं। बस अंतिम शब्द अभी लिखा जाना बाकी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News