राज्य सरकार का नया नियम, पुरुषों को अब बसों में मिलेंगी आरक्षित सीटें

punjabkesari.in Friday, Feb 21, 2025 - 04:43 PM (IST)

नेशनल डेस्क: महिलाओं के बाद अब पुरूषों के लिए बस में सीट छोड़नी होगी। अब कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम के मैसूर डिवीजन ने इस मामले को लेकर एक आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। महिला यात्रियों की बढ़ती संख्या के कारण पुरुष यात्रियों को बसों में सीट नहीं मिल पा रही है। इस समस्या को लेकर मैसूर डिवीजनल कंट्रोलर ने हाल ही में ड्राइवरों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं। इस आदेश के तहत पुरुष यात्रियों के लिए आरक्षित सीटों को सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि महिलाएं इन सीटों पर यात्रा न करें और पुरुषों को अपनी निर्धारित सीट मिल सके।

PunjabKesari

विष्णुवर्धन एस ने केंद्रीय कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने कहा कि मैसूर शहर के परिवहन वाहनों में पुरुष यात्रियों के लिए आरक्षित सीटों पर महिला यात्रियों का बैठना और पुरुष यात्रियों को सीट न मिलना एक समस्या बन गई है। इसके बाद मैसूर डिवीजनल कंट्रोलर ने आदेश जारी किया है, जिसमें सभी ड्राइविंग स्टाफ को निर्देश दिए गए हैं कि वे सुनिश्चित करें कि पुरुष यात्रियों को उनकी आरक्षित सीट मिले और उस सीट पर केवल पुरुष यात्री ही बैठें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News