मौसम विभाग ने दी खुशखबरी, दिल्ली पहुंचा मानसून

punjabkesari.in Friday, Jun 28, 2024 - 02:39 PM (IST)

नेशनल डेस्क: देश के कई हिस्सों में  मानसून पहुंच गया है वहीं अब दिल्ली वालों को भी गर्मी से राहत मिल गई है।  मानसून आज दिल्ली पहुंचा गया है।  इससे पहले राजधानी दिल्ली समेत कई देश के कई राज्यों में तापमान लगातार नया रिकॉर्ड कायम किया लेकिन अब  मानसून के पहुंचने से लोगों को काफी राहत मिलेगी लेकिन इसके साथ ही बीते दिन हुई भारी बारिश से पूरी राजधानी जलमग्न हो गई।   

IMD ने शुक्रवार को घोषणा की कि मानसून दिल्ली पहुंच गया है, जिससे लंबे समय से चल रही और भीषण गर्मी का अंत हो गया है। इस घटनाक्रम के बाद, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून पूरे दिल्ली क्षेत्र में आगे बढ़ गया है। आईएमडी ने कहा, "मानसून की उत्तरी सीमा 26°N/65°E, जैसलमेर, चुरू, भिवानी, दिल्ली, अलीगढ, कानपुर, ग़ाज़ीपुर, गोंडा, खीरी, मोरादाबाद, देहरादून, ऊना, पठानकोट, जम्मू, 33°N/74° से होकर गुजरती है। “ 

PunjabKesari

शुक्रवार तड़के मानसून की पहली बारिश से राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न इलाकों में जलभराव हो गया और यातायात जाम हो गया। बारिश लगभग 3 बजे शुरू हुई और सफदरजंग मौसम केंद्र ने 153.7 मिमी वर्षा दर्ज की। पिछले साल दिल्ली ने 26 जून को मानसून का स्वागत किया था। 2022 में यह 30 जून को आया था और 2021 में यह 13 जुलाई को आया था। आंकड़ों के मुताबिक, 2020 में मानसून 25 जून को दिल्ली पहुंचा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News