ऑनलाइन की गईं नेताजी से जुड़ी इतनी फाइलें

punjabkesari.in Friday, Sep 30, 2016 - 11:24 PM (IST)

नई दिल्ली: नेताजी सुभाषचंद्र बोस से जुड़ी सार्वजनिक की गई 25 फाइलों को शुक्रवार को ऑनलाइन जारी किया गया। संस्कृति सचिव एनके सिन्हा ने इन फाइलों को वेब पोर्टल www.netajipapers.gov.in पर जारी किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेताजी से जुड़ी 100 फाइलों को संरक्षित और डिजिटलीकरण के बाद उनकी 119वीं जयंती पर इस साल 23 जनवरी को सार्वजनिक किया था।

उसके बाद मार्च और अगस्त के बीच छह और पुङ्क्षलदों में 175 फाइलों को जारी किया गया। नेताजी से संबधित अभी तक 275 फाइलें सार्वजनिक की जा चुकी हैं। इनमें 58 फाइलें प्रधानमंत्री कार्यालय, 37 गृह मंत्रालय, 171 विदेश मंत्रालय और नौ फाइलें केन्द्रीय सचिवालय में रखी गयी थीं। रक्षा मंत्रालय ने 1997 में आजाद ङ्क्षहद फौज से संबंधित 990 सार्वजनिक की गई फाइलों को भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार को सौंपा था। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News