नेपाल की विदेश सचिव आएंगी भारत, 29 फरवरी को ‘एशिया आर्थिक संवाद'' में लेंगी भाग

punjabkesari.in Tuesday, Feb 27, 2024 - 04:56 PM (IST)

काठमांडू: नेपाल की विदेश सचिव सेवा लमसल पुणे में आठवें ‘एशिया आर्थिक संवाद' (एईडी 2024) में भाग लेने के लिए भारत की यात्रा करेंगी। पद संभालने के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा है। यहां विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि लमसल 29 फरवरी को कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में भाग लेंगी।

 

वह मंगलवार को पुणे के लिए रवाना होंगी। समसामयिक मुद्दों पर भारत के विदेश मंत्रालय और पुणे इंटरनेशनल सेंटर द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित एक वार्षिक बहुपक्षीय सम्मेलन ‘एशिया आर्थिक संवाद' 29 फरवरी से दो मार्च तक आयोजित किया जाएगा। अपनी भारत यात्रा के दौरान लमसल नयी दिल्ली में अपने भारतीय समकक्ष विनय मोहन क्वात्रा के साथ बैठक भी करेंगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News