पकड़ा गया इस भारतीय कपल का झूठ, लगा 10 साल का बैन

punjabkesari.in Tuesday, Aug 30, 2016 - 04:59 PM (IST)

काठमांडो: फोटो से छेड़छाड़ कर माऊंट एवरेस्ट फतह करने का दावा करने वाले एक भारतीय दंपत्ति पर नेपाल ने दस वर्ष तक अपने देश के किसी भी पहाड़ पर चढऩे से प्रतिबंधित कर दिया है। दिनेश और ताराकेश्वरी राठौड़ ने दावा किया था कि वे 23 मई को दुनिया की सबसे उंची पर्वत चोटी एवरेस्ट पर चढऩे में सफल रहे थे। हालांकि साथी पर्वतारोहियों ने यह कहते हुए पुणे के पुलिस कांस्टेबल दंपत्ति के दावों पर सवाल उठाया था कि पर्वत चोटी की उनकी जो तस्वीर है, उसके साथ छेड़छाड़ की गई है। 

फर्जी थी भारतीय दंपत्ति की फोटो

फर्जी थी भारतीय दंपत्ति के दावों को पहले अपनी मंजूरी देने वाले नेपाल के पर्यटन मंत्रालय ने बाद जांच की और फोटो फर्जी पाया। नेपाल के पर्यटन विभाग के प्रमुख सुदर्शन प्रसाद ढकाल ने कहा, ‘‘हमारी जांच में पाया गया कि दंपत्ति ने शिखर की फर्जी तस्वीर प्रस्तुत की। हम लोगों ने प्रमाण पत्र को रद्द कर दिया है और उन पर नेपाल के किसी पहाड़ पर चढऩे से दस वर्ष के लिए प्रतिबंधित कर दिया है।’’ उन्होंने कहा कि ये प्रतिबंध अन्य पर्वतारोहियों के लिए आगाह करने वाला है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News