भाजपा को रोकने के लिए महागठबंधन जरूरी : पवार

punjabkesari.in Monday, Mar 20, 2017 - 01:12 PM (IST)

नई दिल्ली: 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद 4 राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन गई। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में भाजपा को बहुमत मिली तो मणिपुर और गोवा में भाजपा ने सहयोगियों के साथ मिलकर सरकार बनाई। लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा के कद में हो रहे विस्तार ने अब विरोधी पार्टियों में हलचल पैदा कर दी है। कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस के बाद अब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने भी भाजपा को रोकने के लिए महागठबंधन की बात की है। एनसीपी चीफ शरद पवार ने कहा कि भाजपा को रोकने के लिए समान विचारधारा वाली पार्टियों को एक साथ आना चाहिए।

शरद पवार ने गैर भाजपा महागठबंधन बनाने का सुझाव दिया है। शरद पवार ने कहा कि भाजपा को रोकने के लिए सभी गैर भाजपा पार्टियों को अपनी कमियों पर आत्मविश्लेषण करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सभी गैर भाजपा पार्टियों को साथ आना चाहिए। हलांकि उन्होंने कहा कि इस बारे में उनकी किसी भी दल से बात नहीं हुई है। शरद पवार ने कहा कि कांग्रेस के साथ उनका गठबंधन जारी रहेगा। उन्होंने अन्य दलों के साथ गठबंधन का द्वार भी खुला रखा है। इससे पहले कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के साथ-साथ राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भी महागठबंधन की बात कह चुके है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News