सांबा की मानसर झील में लगभग 3,000 मछलियां मरीं, ये वजह आई सामने

punjabkesari.in Saturday, Feb 10, 2024 - 06:38 AM (IST)

मानसरः जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में मानसर झील में पिछले कुछ दिनों में लगभग 3,000 मछलियां मरी पाई गईं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वन्यजीव विभाग ने मछलियों के मरने का कारण हाल की बारिश के दौरान बरसे ओले खाना बताया है। 

वन्यजीव विभाग, मानसर के प्रखंड अधिकारी धीरज रामपाल ने बताया, “बारिश के दौरान ओले खाने से उनकी मौत हो गई। उन्होंने ओलों को आटे की गोलियां समझकर खा लिया। लोग उन्हें रोजाना आटे की गोलियां खिलाते हैं।” उन्होंने बताया कि एक फरवरी को मानसर क्षेत्र में भारी बारिश हुई थी। 

अधिकारियों ने मृत मछलियों की संख्या 2,500 से 3000 के बीच बताई है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में भी ठंड या ऑक्सीजन की कमी से मछलियां मर चुकी हैं। स्थानीय निवासियों ने बताया कि पिछले कुछ दिन से हम लगातार मछलियों को मरते हुए देख रहे हैं, सैकड़ों मछलियां मर चुकी हैं, और उन्हें हटाने की प्रक्रिया जारी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News