असम में NDA की शानदार जीत, सरकार के काम और विकास के एजेंडे पर जनता ने लगाई मुहर : हिमंत

punjabkesari.in Monday, May 04, 2026 - 08:08 PM (IST)

नेशनल डेस्क : असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने विधानसभा चुनाव में राजग के शानदार प्रदर्शन के लिए जनता का आभार जताते हुए सोमवार को कहा कि यह परिणाम सरकार के अच्छे काम और राज्य के विकास पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जोर का प्रतिबिंब है। शर्मा ने यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, "यह सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के लिए अभूतपूर्व जीत है। यह पहला मौका है जब भाजपा ने राज्य में स्पष्ट बहुमत हासिल किया है।"

निर्वाचन आयोग के अनुसार असम विधानसभा चुनाव के अब तक घोषित नतीजों में भाजपा 62 सीटें जीत चुकी है और 20 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि उसकी सहयोगी बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) को सात सीटें मिलीं और तीन पर बढ़त है। राजग के अन्य सहयोगी दल असम गण परिषद (एजीपी) चार सीट जीत चुकी है और छह सीटों पर आगे चल रही है। चुनाव परिणाम में कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर शर्मा ने कहा, "लोगों ने गायक जुबीन गर्ग की मौत का राजनीतिकरण करने के लिए उन्हें सजा दी है।"

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि एक-दो को छोड़कर विपक्ष में कोई हिंदू विधायक नहीं होगा और राज्य के भविष्य को सुरक्षित करने और 'बांग्लादेशी मियाओं' की 'आक्रामकता' से लड़ने के लिए "अच्छे" हिंदू कांग्रेसी नेताओं से भाजपा में शामिल होने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "हैट्रिक के साथ शतक!", क्योंकि सत्तारूढ़ गठबंधन तीन अंकों के आंकड़े की ओर बढ़ रहा है।" 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News