झारखंड राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग ने बदला खेल, NDA समर्थित प्रत्याशी परिमल नाथवानी जीते
punjabkesari.in Thursday, Jun 18, 2026 - 07:58 PM (IST)
नेशनल डेस्क: झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया गया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के उम्मीदवार बैजनाथ राम और निर्दलीय प्रत्याशी तथा एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी ने जीत दर्ज की है जबकि कांग्रेस के प्रणव झा को हार का सामना करना पड़ा ।
राम को 31 नाथवानी को 28 और झा को प्रथम वरीयता के 19 मत मिले जबकि तीन वोट रद्द कर दिया गया। राज्यसभा चुनाव के लिए विधानसभा के सभी 81 विधायकों ने मतदान किया था। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई मतगणना के बाद दोनों विजेताओं के नामों की आधिकारिक घोषणा की गई। इस चुनाव में झामुमो के बैजनाथ राम, कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार प्रणव झा और निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी मैदान में थे।
Deeply grateful for the opportunity to serve the fourth term as the Member of Rajya Sabha. This moment is filled with profound emotion as this will be my third term from Jharkhand, the very soil from where my Parliamentary journey began in 2008. It is a matter of immense pride… pic.twitter.com/1s3sOsS8Mi
— Parimal Nathwani (@mpparimal) June 18, 2026
तीन उम्मीदवारों के चुनाव मैदान में होने के कारण मुकाबला काफी दिलचस्प माना जा रहा था। परिणामों के साथ ही चुनाव को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर विराम लग गया। बैजनाथ राम की जीत सत्तारूढ़ गठबंधन के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है, वहीं परिमल नाथवानी ने एनडीए के समर्थन के दम पर राज्यसभा की सीट हासिल करने में सफलता प्राप्त की। नाथवानी झारखंड से तीसरी बार राज्यसभा के लिए चुने गए जबकि राम पहली बार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं।चुनाव परिणाम के बाद दोनों खेमों में जश्न का माहौल है।
