ट्विटर पर पहले ही हो चुकी थी ''द्रौपदी मुर्मू'' के नाम की घोषणा, इस यूजर की तीसरी भविष्यवाणी भी हुई सच साबित

punjabkesari.in Wednesday, Jun 22, 2022 - 02:03 PM (IST)

नई दिल्ली: NDA की ओर से राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव में झारखंड की पूर्व राज्यपाल और आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू के नाम का ऐलान किया गया है। वहीं ट्विटर पर इसकी जानकारी लोगों को बहुत पहले ही मिल गई थी। दरअसल, एक ट्विटर यूजर ने पहले ही ये ट्वीट कर बता दिया था कि द्रौपदी मुर्मू एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार हो सकती हैं। जिसके बाद उसकी यह  भविष्यवाणी सच होने केबाद वह चर्चा में है।

दरअसल, निक्स  नाम के इस यूजर का ट्वीट अब जमकर वायरल हो रहा है जिसमें उसने द्रौपदी मुर्मू को एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार बताया था हैरानी वाली बात यह है कि इससे पहले भी वह दो बार बड़ी भविष्यवाणियों का जिक्र कर चुका है। 

The most likely next president of India - Draupadi Murmu

Women
Educated
RSS background
Tribal
Orissa (next catchment area for BJP)
Experience of constitutional post https://t.co/ccnvGVdz7u

— Niks (@niks_1985) June 9, 2022

इससे पहले उसने 2018 में कहा था कि नीरज चोपड़ा ओलंपिक मेडल लेकर आएगा। नीरज चोपड़ा ने ये बात टोक्यो ओलंपिक में सच साबित कर दी जब उन्होंने गोल्ड मेडल जीता।

वहीं एक ट्वीट 2016 में रामनाथ कोविंद को एनडीए की ओर से राष्ट्रपति बनाए जाने की बात भी कही थी जोकि सच साबित हुई। इसके बाद इसी महीने 9 जून को निक्स ने  द्रौपदी मुर्मू को NDA का राष्ट्रपति उम्मीदवार बताया।  

  बता दें कि मंगलवार को जेपी नड्डा ने पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में झारखंड की राज्यपाल रह चुकीं द्रौपदी मुर्मू की राजद की ओर से राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी होने की घोषणा की थी। वहीं दूसरी ओर विपक्ष की तरफ से यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार बनाया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News