रोहिंग्या मुस्लमानों को वापिस भेजने की मांग को नैकां ने भी दिया समर्थन

punjabkesari.in Monday, Aug 21, 2017 - 01:07 PM (IST)

जम्मू:  राज्य में अवैध तरीके से रह रहे बंगलादेशी और म्यांमार के मुस्लमानों को राज्य से बाहर भेजने के लिए अब नैशनल कान्फ्रेंस ने भी अपना समर्थन दिया है। पार्टी ने कहा है कि वो इस बात के लिए तैयार है कि राज्य में रह रहे रोहिंग्या मुस्लमानों को वापिस भेजा जाए क्योंकि अनुच्छेद 35ए के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ को बर्दाशत नहीं किया जाएगा जोकि राज्य की विधानसभा को स्थायी नागरिकता तय करने का विशेषाधिकार देता है।


वहीं नैकां ने यह भी कहा केन्द्र और राज्य में भाजपा सत्ता में है पर फिर भी रोहिंग्या मुस्लमानों को लेकर कोई भी स्पष्ट निर्णय नहीं ले पा रही है। नैकां के प्रांतीय प्रधान देवेन्द्र सिंह राणा ने यह बात कही। केन्द्रिय मंत्री जतिन्द्र सिंह ने रोहिंग्या मुस्लमानों को लेकर नैकां की चुप्पी पर प्रश्र उठाया था। उन्होंने कहा कि नैकां प्रधान उमर अनुच्छेद 35ए पर हाय तौबा मचा रहे हैं तो इस बात पर भी चर्चा होनी चाहिए कि राज्य में अवैध तरीके से पिछले दस से पन्द्रह वर्षों से रह रहे रोहिंग्या क्या किया जाए। उन्होंने कहा कि उस समय नैकां की सरकार थी। पार्टी की चुप्पी को क्या समझा जाए। सिंह के बयान जा जवाब देते हुए राणा ने कहा कि दोनों मामलों को मिक्स कर भाजपा अपनी कमजोरी को छिपा रही है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News