झारखंड में नक्सली हमला, पांच पुलिसकर्मी शहीद

punjabkesari.in Friday, Jun 14, 2019 - 09:36 PM (IST)

नेशनल डेस्कः झारखंड के सरायकेला जिले में तिरुलडीह थाना क्षेत्र के कुकरू बाजार में आज प्रतिबंधित संगठन भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा-माओवादी) के हमले में पुलिस के पांच जवान शहीद हो गये।
PunjabKesari

पुलिस मुख्यालय सूत्रों ने यहां बताया कि इस क्षेत्र में पुलिस के जवान गश्त कर रहे थे तभी माओवादियों ने हमला कर दिया, जिसमें सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) रैंक के दो अधिकारी समेत पांच जवान शहीद हो गये। इस हमले में नक्सली जवानों के हथियार लूटकर फरार हो गये।
 

सूत्रों ने बताया कि शहीद हुए जवानों में एएसआई मनोधन हांसदा एवं गोवर्धन पासवान तथा कांस्टेबल युधिष्ठिर मालुवा, धनेश्वर महतो और डिबरू पूर्ति शामिल हैं। वारदात के बाद जिला मुख्यालय से जवानों की अतिरिक्त टुकड़ी मौके पर भेजी गयी है।

गौरतलब है कि इस वर्ष 28 मई को खरसावां-कुचाई के सीमावर्ती क्षेत्र में कोबरा और झारखंड जगुआर के जवानों को निशाना बनाकर नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट किया था, जिसमें 25 जवान घायल हुए थे। वे सभी रायसिंदरी पहाड़ी पर सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस वाहन से लौट रहे थे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News