5वीं बार ओडिशा के CM बने नवीन पटनायक, 20 मंत्रियों के साथ ली शपथ

punjabkesari.in Wednesday, May 29, 2019 - 12:50 PM (IST)

ओडिशाः बीजद के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने बुधवार को ओडिशा के मुख्यमंत्री पद की लगातार पांचवीं बार शपथ ली। नवीन पटनायक के शपथ ग्रहण में उनकी बहन गीता मेहता भी शामिल हुईं। गीता मेहता देश की जानी-मानी लेखिका हैं। नवीन पटनायक के अलावा 20 मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की। नवीन पटनायक की कैबिनेट में कुल 11 कैबिनेट मंत्री, 9 राज्य मंत्री शामिल हैं। इस बार उनके मंत्रिमंडल में 10 नए चेहरे शामिल हुए हैं।
PunjabKesari
नवीन पटनायक को मिलाकर ओडिशा के मंत्रिमंडल में कुल 21 मंत्री शामिल हैं। बता दें कि नवीन पटनायक 5 मार्च 2000 से ही ओडिशा के मुख्यमंत्री बने हुए हैं। बीजू जनता दल ने हाल में राज्य विधानसभा चुनाव में 147 में से 112 सीटों पर जीत दर्ज की। पार्टी वर्ष 2000 से राज्य में सत्ता में है। पटनायक ने इससे पहले 2000, 2004, 2009 और 2014 में राजभवन में सादे तरीके से शपथ ग्रहण की थी।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News