लडख़ड़ाते कदम, कांपते हाथ के साथ राजीव कपूर के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचा ये 94 साल का बुजुर्ग, जानें क्या है कनेक्शन

punjabkesari.in Wednesday, Feb 10, 2021 - 02:02 PM (IST)

नेशनल डेस्क: गुजरे जमाने के दिग्गज अभिनेता राज कपूर के बेटे एवं अभिनेता-निर्देशक राजीव कपूर का मंगलवार को निधन हो गया। वह 58 वर्ष के थे। राजीव कपूर का अंतिम संस्कार मंगलवार शाम में परिवार, दोस्तों और प्रमुख बॉलीवुड हस्तियों की मौजूदगी में यहां संपन्न हुआ। राजीव कपूर तीन भाइयों और दो बहनों- रणधीर कपूर, ऋषि कपूर, ऋतु नंदा और रीमा जैन में सबसे छोटे थे।  वहीं अब सोशल मीडिया पर एक भावुक कर देने वाली तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें 94 साल का एक शख्स लडख़ड़ाते कदमों के साथ राजीव कपूर के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचा।

बताया जाता है कि इस बुर्जग शख्स का नाम विश्‍व मेहरा है और वह आरके स्टूडियो में कभी मैनेजर हुआ करता था। कोई फैमिली रिलेशन न होने के बाद भी ऐसे कई लोग हैं जो कपूर परिवार के काफी करीब हैं। उनमें से यह यह बुजुर्ग भी एक हैं। उम्र हो जाने के कारण चलने में दिक्कत, लडख़ड़ाते कदम, कांपते हाथ, फिर भी बुजुर्ग कपूर परिवार के निवास पर पहुंचे और राजीव कपूर के अंतिम दर्शन में शामिल हुए। गेट पर वे रोते-बिलखते इस शख्स को वहां खड़े लोगों ने सहारा देकर घर के अंदर पहुंचाया। इस शख्स को को देख हर कोई भावुक हो गया। इस शख्स की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। 

नीतू सिंह ने की थी उनके निधन की पुष्टि
ऋषि कपूर की पत्नी नीतू सिंह ने इंस्टाग्राम पर उनके निधन की पुष्टि की। नीतू सिंह ने अपने देवर की तस्वीर के बगल में लिखा आत्मा को शांति मिले। फिलहाल राजीव कपूर के निधन के कारण पर कोई जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने फिल्मों में अपनी शुरुआत 1983 में एक जान हैं हम से की थी लेकिन उन्हें पहचान 1985 में आई राम तेरी गंगा मैली फिल्म से मिली। इसका निर्देशन राज कपूर ने किया था। राजीव कपूर ने आसमान, लवर ब्वॉय, जबर्दस्त और हम तो चले परदेसआदी फिल्मों में भी अभिनय किया। हीरो के तौर पर उनकी अंतिम फिल्म जिम्मेदार थी। इसके बाद उन्होंने निर्माण और निर्देशन की ओर रुख किया। वह फिल्म हिना के निर्माता थे, जिसका निर्देशन उनके सबसे बड़े भाई रणधीर कपूर ने किया था और अभिनय किया था ऋषि कपूर ने। 

राजीव कपूर को परिवार और करीबी मित्रों ने दी श्रद्धांजलि 
राजीव कपूर ने आसमान, लवर ब्वॉय, जबर्दस्त और हम तो चले परदेस आदि फिल्मों में भी अभिनय किया। हीरो के तौर पर उनकी अंतिम फिल्म 1990 के दशक में आई जिम्मेदार थी। इसके बाद उन्होंने निर्माण और निर्देशन की ओर रुख किया। पूर्वी मुंबई के उपनगर चेम्बूर में करीब शाम सात बजे उनका अंतिम संस्कार हुआ। रणधीर कपूर और उनके भतीजे अभिनेता रणबीर कपूर ने अंतिम संस्कार किया। राजीव कपूर के चेम्बूर स्थित बंगले में परिवार और करीबी मित्रों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। अभिनेत्री नीतू कपूर अपने बेटे रणबीर कपूर के साथ उनके आवास पर पहुंची। बाद में वहां आलिया भट्ट भी पहुंची थीं। रीमा जैन के बेटे आधार जैन भी अभिनेत्री तारा सुतारिया के साथ मौजूद थे। सुपरस्टार शाहरुख खान, अभिनेता संजय कपूर, चंकी पांडे, सोनाली बेंद्रे, नील नितिन मुकेश भी यहां श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। लता मंगेशकर ने राजीव कपूर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया, मुझे अभी पता चला कि राज कपूर साहब के छोटे बेटे, गुणी अभिनेता राजीव कपूर का आज स्वर्गवास हुआ। सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Recommended News

Related News