अमरोहा कांडः उस खौफनाक रात के बाद किसी मां ने नहीं रखा अपनी बच्ची का नाम शबनम

punjabkesari.in Wednesday, Feb 17, 2021 - 06:47 PM (IST)

नेशनल डेस्क: देश की आजादी के बाद एक बार फिर मथुरा जेल में किसी महिला को फांसी देने की तैयारियां की जा रही है। देश की आजादी के बाद भारत के इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है, जब किसी महिला कैदी को फांसी पर लटकाया जाएगा। मथुरा जेल में महिला को फांसी देने की तैयारियां चल रही हैं। फांसी की तारीख तय होना बाकी है। मथुरा जेल में बंद अमरोहा की रहने वाली शबनम की दया याचिका राष्ट्रपति ने खारिज कर दी है, जिसके बाद मथुरा स्थित यूपी के इकलौते महिला फांसीघर में शबनम को मौत की सजा दी जाएगी। यह एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना थी जिसके बाद घरवालों ने किसी भी बच्चे का नाम शबनम रखने से मना कर दिया।  

इस नाम से न सिर्फ बावनखेड़ी गांव बल्कि आसपास के कई गांव के लोग खौफ खाते हैं। गांव के लोगों का कहना है कि वर्ष 2008 में बावनखेड़ी कांड के समय गांव में कई बेटियों का नाम शबनम था। अधिकांश बेटियों की शादी हो चुकी है। शबनम नाम की चार पांच बेटियां होंगी। घटना के बाद गांव में किसी बच्ची का नाम शबनम नहीं रखा गया है। शबनम नाम जुबां पर आते ही खौफनाक रात की याद आ जाती है। 


PunjabKesari

प्रेमी संग मिलकर सात परिजनों की हत्या
अमरोहा निवासी शबनम ने अपने प्रेमी सलीम के साथ मिलकर 14-15 अप्रैल 2008 की रात को अपने ही घर में खूनी खेल खेला था।शबनम ने अपने माता-पिता, दो भाई, भाभी, मौसी की लड़की, भतीजे की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी थी। शबनम को जल्द ही उसके गुनाह की सजा मिल जाएगी। सर्वोच्च न्यायालय से बहाल की गई फांसी की सजा के बाद राष्ट्रपति ने भी उसकी दया याचिका को ठुकरा दिया है। आजादी के बाद शबनम देश की पहली महिला होगी, जिसे मथुरा जेल में फांसी दी जाएगी। 


PunjabKesari
प्रेम संबंध के लिए दिया रूह कंपा देने वाले जुर्म को अंजाम 
पुलिस के अनुसार 25 साल की शबनम ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पूरी घटना को अंजाम दिया। दरअसल, पोस्टग्रेजुएट और पेशे से शिक्षक शबनम को पांचवीं पास सलीम से प्यार हो गया था। परिवार वालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। इसी बीच शबनम गर्भवती हो गई। फिर दोनों ने मिलकर परिवार को खत्म करने की योजना बनाई। 15 अप्रैल, 2008 की रात शबनम ने खाने में कुछ मिलाया और जब सब बेहोशी की नींद सो गए तो उसने एक-एक कर कुल्हाड़ी से सबको मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने जांच के क्रम में जब शबनम की कॉल डिटेल निकाली तो उसके सलीम से बात होने की पुष्टि हो गई। शबनम से जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने सब उगल दिया।

PunjabKesari

पुलिस ने शबनम के साथ प्रेमी सलीम को भी किया गिरफ्तार
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शबनम के साथ प्रेमी सलीम को भी गिरफ्तार कर लिया और हत्या में उपयोग किया गया कुल्हाड़ी भी बरामद की कोर्ट ने जघन्य हत्याकांड के लिये शबनम और सलीम दोनों को फांसी की सजा सुनाई है। जेल जाने के करीब 7 माह बाद शबनम के एक बेटे को जन्म दिया। कई साल तक ये बच्चा शबनम के साथ रहा। 2015 में फांसी की सजा सुनाए जाने के शबनम ने इस बच्चे को अपने दोस्त और उसकी पत्नी को सौंप दिया था। शबनम और सलीम का बेटा अभी 11 साल का है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने शबनम की फांसी की सजा बरकरार रखी थी। राष्ट्रपति ने भी उसकी दया याचिका खारिज कर दी है। लिहाजा आजादी के बाद शबनम पहली महिला कैदी होगी जिसे फांसी पर लटकाया जाएगा। 

PunjabKesari

मथुरा जेल में 150 साल पहले बनाया गया था महिला फांसीघर
शबनम ने सुप्रीम कोर्ट ने कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी। जहां से सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखा था। इसके बाद शबनम-सलीम ने राष्ट्रपति को दया याचिका भेजी थी, लेकिन राष्ट्रपति भवन से उनकी याचिका को खारिज कर दिया है। आजादी के बाद शबनम पहली महिला कैदी होगी जिसे फांसी दी जाएगी। मथुरा जेल में 150 साल पहले महिला फांसीघर बनाया गया था। आजादी के बाद से अब तक यहां किसी भी महिला को फांसी पर नहीं लटकाया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Recommended News

Related News