मौत के बिल्कुल करीब पहुंच गया बच्चा, तभी हुआ चमत्कार, देखें रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो

punjabkesari.in Friday, Mar 25, 2022 - 12:25 PM (IST)

नेशनल डेस्क: जाको राखे साइयां, मार सके न कोई…किसी ने सच ही कहा है कि जिस पर भगवान की कृपा रहती है, मौत भी उसका कुछ बिगाड़ नहीं सकता। कुछ ऐसा ही वीडियो इनदिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें आठ साल का बच्चा बाइक से कुछ ऐसे टकराता है कि वह बस के नीचे आने के बाद भी बाल-बाल बच जाता है। यह घटना केरल के तालीपरम्बा-इरिट्टी स्टेट हाईवे की है। 


वीडियो में आप देख सकते हैं कि  9 वर्षीय को अपनी साइकिल पर किनारे से सड़क पार करने की कोशिश करते देखा जा सकता है। तभी उनकी तेज रफ्तार साइकिल सीधे चल रही बाइक से जा टकराई। टक्कर लगते ही लड़का हवा में उछल कर सड़क के दूसरी ओर फेंक दिया जाता है. कुछ सेकंड बाद, केरल राज्य की एक बस को उनकी साइकिल के ऊपर दौड़ते हुए देखा जा सकता है। गनीमत रही कि लड़का बस से सुरक्षित दूरी पर गिर गया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद हर कोई हैरान है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Recommended News

Related News