कांग्रेस कार्यकर्ता ने डीके शिवकुमार के कंधे पर रखा हाथ, गुस्से में नेता जी ने जड़ दिया थप्पड़ (VIDEO)

punjabkesari.in Saturday, Jul 10, 2021 - 05:39 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कर्नाटक के कांग्रेस अध्यक्ष डी. के शिवकुमार ने शनिवार को उनके कंधे पर हाथ रखने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को कथित तौर पर थप्पड़ मार दिया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोशल मीडिया पर इसकी आलोचना की। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें शिवकुमार को, एक व्यक्ति के उनके नजदीक जाकर साथ-साथ चलने और छूने की कोशिश से गुस्से में आते हुए देखा जा सकता है। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख ने गुस्से में कहा, ‘‘ आपको जिम्मेदार होना चाहिए।'' ऐसा कहा गया है कि वह व्यक्ति पार्टी का कार्यकर्ता ही है। 


इस दौरान शिवकुमार ने वहां मौजूद कैमरामैन को फुटेज मिटाने को भी कहा। यह घटना मांड्या के जिला मुख्यालय क़स्बे में हुई। वह पूर्व मंत्री और सांसद जी एम गौड़ा के स्वास्थ्य की जानकारी लेने आए थे। इस घटना का वीडियो ट्वीट करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सी टी रवि ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से पूछा कि क्या उन्होंने शिवकुमार को ‘हिंसा का लाइसेंस' दे रखा है। उन्होंने शिवकुमार को कोतवाल रामचंद्र का अनुयायी बताया जो कि 1970 से 1980 के बीच बेंगलुरु का अंडरवर्ल्ड डॉन था। 

उन्होंने लिखा, ‘‘कर्नाटक के कांग्रेस प्रमुख डी के शिवकुमार ने जनता के सामने अपने पार्टी कार्यकर्ता को थप्पड़ मार दिया। अगर कोतवाल रामचंद्र के ‘पूर्व शिष्य' अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ऐसा व्यवहार करते हैं तो कोई कल्पना कर सकता है कि वह दूसरों के साथ क्या करेंगे। राहुल गांधी ने क्या डी के शिवकुमार को ‘हिंसा का लाइसेंस' दे रखा है।'' 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Recommended News

Related News